HomeCrimeBachcha Chor:वाकई! भीड़ ने जिसे पकड़ा वो है बच्चा चोर, जानिए पुलिस...

Bachcha Chor:वाकई! भीड़ ने जिसे पकड़ा वो है बच्चा चोर, जानिए पुलिस पहुंची तो क्या हुआ?

Bachcha Chor:वाकई! भीड़ ने जिसे पकड़ा वो है बच्चा चोर, जानिए पुलिस पहुंची तो क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में बच्चा चोरी (Bachcha Chor) का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

जिले के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में लोगों ने बच्चा चोर के शक में एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ लिया.

इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. आरोप है कि अधेड़ एक बच्चे को पकड़ने के लिए दौड़ा.

बच्चे ने शोर मचा दिया इस दौरान मौके पर लोग एकत्रित हो गए. लोगों ने उस अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी.

अब पुलिस इस मामले में पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है. वहीं, क्षेत्र में बच्चा चोर होने के शक में लोग दहशत में हैं.

बदोसराय के रसूलाबाद गांव का मामला

दरअसल, पूरा मामला बदोसराय के रसूलाबाद गांव का है. बताया जा रहा है कि देर रात एक अधेड़ ने घर के बाहर

एकांत में बैठे बच्चे को पकड़ने का प्रयास किया. जब अधेड़ व्यक्ति बच्चे की तरफ दौड़ा तो बच्चा डर गया,

और उसने शोर मचा दिया. बच्चे के शोर मचाने से स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.

जब बच्चे ने अधेड़ पर उसे पकड़ने का आरोप लगाया तो स्थानीय लोगों ने अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी.

पिटाई करने के बाद याद आया कानून

जमकर पिटाई करने के बाद लोगों को कानून की याद आई. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की

जानकारी स्थानीय बदोसराय कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने अज्ञात अधेड़ व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल. पुलिस बच्चा चोरी के आरोपों की पड़ताल कर रही

है. इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बच्चा चोर होने की दहशत

बनी हुई है. वहीं, लोगों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -