Police raid :फ्लैट को बनाया सेक्स का अड्डा, बंगाल से मंगवाई जा रही थी लड़कियां,पुलिस छापेमारी में 13 गिरफ्तार
Police raid: झारखंड में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। बंगाल से लड़कियां लाकर एक फ्लैट में देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा था।
इस रैकेट के पीछे शोभा नाम की एक महिला पकड़ी गई है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर यह रैकेट चला रही थी। एक रात के लिए वह चार हजार रुपए लेती थी।
जानकारी के मुताबिक, रांची में कोलकाता, धनबाद समेत अन्य जगहों से लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :Police raid:आपत्तिजनक हालत में बिस्तर पर थे युवक-युवतियां,अंदर का नजारा देख पुलिस को भी आ गई शर्म
इसका खुलासा रांची के अरगोड़ा थाने की पुलिस की जांच में हुआ है।
पुलिस की टीम ने एक मई को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सोहराई भवन के पास एक घर से 13 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इससे पहले हुई पूछताछ में युवतियों ने खुलासा किया कि हरमू की रहने वाली शोभा नाम की महिला उनसे देह व्यापार कराती है। वह लड़कियों को बंगाल से बुलाती थी।
पकड़ी गई लड़कियों ने यह भी बताया कि शोभा अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर यह धंधा चलाती थी।
जब पुलिस ने शोभा के कमरे में छापेमारी की तो उसे भी पकड़ लिया। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड मनदीप कुमार वहां से भाग निकला।
मनदीप के बारे में शोभा कुमारी ने बताया कि वह डालटनगंज का रहने वाला है। शोभा ने बताया कि लड़कियों को लाने के लिए उसने एक एसयूवी गाड़ी भी ले रखी थी।
पुलिस ने मकान मालिक विलाश चंद्रा पर केस दर्ज किया है। अरगोड़ा थाना में 13 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा
शोभा ने पकड़े जाने पर पुलिस को बताया कि वह हरमू कॉलोनी में किराए का मकान लेकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रही थी।
देह व्यापार चलाने के लिए वह स्थानीय लोगों के संपर्क में थी। उसने बताया कि एक रात के लिए वह ग्राहक से 4000 रुपए लेती थी।
उसने बताया कि धंधे के लिए उसने किराए पर हरमू में एक मकान को 10 हजार रुपए किराए पर लिया था।