नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह का गोरखपुर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
कप्तानगंज/कुशीनगर: नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह का शनिवार को गोरखपुर में प्रथम आगमन हुआ।
इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत का क्रम बस्ती से लेकर गोरखपुर तक रहा।
जानकारी के मुताबिक,डॉक्टर धमेंद्र सिंह सुबह लखनऊ से गोरखपुर के लिए सड़क मार्ग से निकले।पहले उन्होंने अयोध्या पहुंच हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की।
बस्ती, संतकबीर नगर जनपद में जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ।महानगर की सीमा में प्रवेश करने पर नौसढ़ में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के साथ पदाधिकारियों द्वारा ऐतिहासिक स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इसी तरह नौसढ़ चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक,टीडीएम तिराहा, भगत सिंह चौक,शास्त्री चौराहा,कचहरी चौराहा,बलदेव प्लाजा,गणेश चौराहा,
यातायात चौराहा, धर्मशाला बाजार चौराहा , विश्वकर्मा मंदिर,झूलेलाल मंदिर पर, गोरखनाथ मंदिर गेट,10 नंबर बोरिंग, चंद्रा पेट्रोल पंप राजेंद्र नगर,विश्वविद्यालय चौराहा,मोहद्दीपुर चौराहा,
गुरुद्वारा मोहद्दीपुर, गौतम गुरुग चौराहा,झारखंडी मंदिर गेट ,इंजीनियरिंग कॉलेज , रानीडीहा तिराहा,भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा पर पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
अभिवादन समारोह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी के हित में कार्य कर रही है।
विकास कार्य तेजी हो रहे हैं। भाजपा में सभी कार्यकर्ता एक समान है। हम सभी के लिए पहले राष्ट्र है
इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल,सांसद कमलेश पासवान, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय,विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला,विधायक
नौतनवां ऋषि त्रिपाठी,एमएलसी रत्नपाल सिंह, , विधायक विमलेश पासवान, विपिन सिंह ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा सत्येंद्र सिन्हा, मुकेश कुमार सिंह,