कुशीनगर :भारतीय जनता यूवा मोर्चा खड्डा के तत्वधान में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी बैठक आहूत की गयी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

कुशीनगर :भारतीय जनता यूवा मोर्चा खड्डा के तत्वधान में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी बैठक आहूत की गयी

खड्डा /कुशीनगर :नगर पंचायत छितौनी के धर्मशाला में शनिवार को भारतीय जनता यूवा मोर्चा खड्डा के तत्वधान में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी बैठक आहूत की गयी।

जिसमें स्थानीय प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा 10 अगस्त को बाइक रैली की सफलता को लेकर रुपरेखा बनायी गयी, तथा रैली को लेकर जिम्मेदारियां सौपी गयी।

इस दौरान वाहन प्रमुख प्रभाकर पाण्डेय, रैली की रुट प्रमुख भुवाल गोंड, जलपान प्रमुख अशोक निषाद आदि को जिम्मेदारी दी गयी।

पूर्व भाजपा जिला मंत्री आनन्द कुशवाहा ने कहा कि नगर पंचायत छितौनी में हर घर को तिरंगा फहराने को लेकर धूमधाम से जागरुकता रैली नगर पंचायत छितौनी के सभी वार्डों में निकाली जायेगी।

जिसमें व्यापारी, यूवा, छात्र, किसान आदि लोग शामिल रहेगे। यूवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा

कि 10 अगस्त को सुबह 9 बजे करीब 250 बाईक व 25 चार पहिया वाहन मां बोधीस्थान मन्दिर से बाजार,

स्टेश्न रोड, बीडीगंज, छितौनी, बलुआ टोला, टेगरहा चक नम्बर 4, जोकहिया, टेगरहा, महजिदिया टोला, वैरा, भेडिहरवा, बीन टोली, पथलहवा, पनियहवा के बाद पथलेश्वर नाथ मन्दिर पर जलपान के बाद जागरुकता रैली समाप्त कर दी जायेगी।

बैठक की संचालन भाजपा नेता प्रभाकर पाण्डेय ने किया।

इस दौरान राजेन्द्र अग्रवाल, अशोक निषाद, ओम प्रकाश गिरी,कर्मवीर साहनी, प्रिशु गुप्ता, दीपू सरावगी, कमलेश गुप्ता, भुवाल गोंड, ध्रुप साहनी, आलोक चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

S. S. Singh

Share This:
Ajay Sharmahttp://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related