HomeLucknowAkhilesh Yadav said: भ से भाजपा, भ से भ्रष्टाचार: करप्शन से लड़ेगी...

Akhilesh Yadav said: भ से भाजपा, भ से भ्रष्टाचार: करप्शन से लड़ेगी तो सरकार बनाने-गिराने का पैसा कहां से लाएगी बीजेपी

Akhilesh Yadav said: भ से भाजपा, भ से भ्रष्टाचार: करप्शन से लड़ेगी तो सरकार बनाने-गिराने का पैसा कहां से लाएगी बीजेपी

Akhilesh Yadav said:विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। कभी ट्विटर पर तो कभी कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं पर तंज कसते नजर आ

जाते हैं। एक दिन पहले ही अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव को

100 विधायक लाकर उनको सीएम बनाने का ऑफर दिया था। इस पर भाजपा ने भी जमकर पलटवार किया।

शुक्रवार को एक बार फिर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया।

अखिलेश यादव ने लिखा, भाजपा कह रही है कि वो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अभियान छेड़ेगी…तब तो उनका घर ही

खाली हो जाएगा…फिर सरकारों को गिराने-बनाने का पैसा भाजपा के पास कहाँ से आयेगा…कठपुतलियों को सोने के

तार से कैसे खींचा जाएगा…आख़िर में ये अभियान भी जुमला बनकर रह जाएगा।

‘भ’ से भाजपा, ‘भ’ से भ्रष्टाचार।

अखिलेश यादव से मिले शशि प्रताप सिंह

सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को झटका देकर अपनी पार्टी बनाने वाले शशि प्रताप सिंह ने शुक्रवार को एक

बार फिर सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। सुभासपा से अलग होने के बाद अखिलेश से यह उनकी

तीसरी मुलाकात थी। उन्‍होंने कहा कि पूर्वांचल के कई क्षेत्रीय राजनीतिक दल भारतीय लोकतांत्रिक गठबंधन के तहत

एकजुट हो रहे हैं। जल्‍द ही वाराणसी में एक विशाल कार्यकर्ता सम्‍मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि

आने वाले सभी चुनाव, गठबंधन सपा के साथ मिलकर ही लड़ेगा। शशि प्रताप सिंह ने पिछले दिनों राष्ट्रीय समता पार्टी

के नाम से अपनी नई पार्टी बना ली थी। बतौर राष्ट्रीय संयोजक शशिप्रताप लगातार पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -