HomeLucknowDemand to change the name of Gorakhpur and Rampur: सीएम योगी से...

Demand to change the name of Gorakhpur and Rampur: सीएम योगी से की गोरखपुर और रामपुर का नाम बदलने की मांग, कहा इन शहीदों के नाम पर हों जिले

Demand to change the name of Gorakhpur and Rampur: सीएम योगी से की गोरखपुर और रामपुर का नाम बदलने की मांग, कहा इन शहीदों के नाम पर हों जिले

उत्तर प्रदेश के जिलों के नाम बदलने को लेकर योगी सरकार से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने बड़ी मांग की है.

ने सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर समेत रामपुर और गाजीपुर का नाम बदलने की अपील की है.

पार्टी की मांग है कि गोरखपुर का नाम बदलकर शहीद अशफाक उल्ला खान कर दिया जाए.

वहीं, रामपुर को जौहर अली नगर और गाजीपुर को परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के नाम पर किया जाए.

 ओवैसी की पार्टी की मांग, जिलों का नाम बदलने का प्रस्ताव सदन में लाएं

एआईएमआईएम का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी, तो इन तीनों जिलों के नाम बदलने को लेकर ओवैसी की पार्टी प्रदेश

में हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी. पार्टी प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने योगी सरकार से मांग की है

कि तीनों जिलों का नाम देश के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले अशफाक उल्ला खान, वीर अब्दुल हमीद और

मौलाना जौहर अली के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव सदन में लाएं.

इतना ही नहीं, एआईएमआईएम ने विपक्ष में बैठी समाजवादी पार्टी से भी समर्थन की मांग की है.

सपा और बसपा से भी मांगा समर्थन

एआईएमआईएम ने सपा और बसपा को ताना मारते हुए यह भी कहा है

कि दोनों पार्टियां केवल मुसलमानों को वोट लेने के लिए ही आगे न आएं,

बल्कि देश के लिए शहादत देने वाले मुसलमानों के नाम पर जिलों के नाम रखने की मांग भी करें.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -