महराजगंज :ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व थाना अध्यक्ष की अगुवाई में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत जागरूकता अभियान चलाया

Date:

महराजगंज :ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व थाना अध्यक्ष की अगुवाई में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत जागरूकता अभियान चलाया

रिपोर्ट :योगेन्द्र कुशवाहा 

महराजगंज :15 अगस्त को भारत देश स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस साल स्वतंत्रता दिवस और भी खास है। क्योंकि हम आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं।

जिसे और भी भव्य व यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का एलान किया है।

13 से 15 अगस्त तक देश भर में 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय झंडा ‘तिरंगा’ फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए महराजगंज के सोहगीबरवा में ग्राम प्रधान शांति देवी प्रतिनिधि राम दरस कुशवाहा थाना अध्यक्ष देवेंद्र लाल की अगुवाई में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था।

इस बार यूपी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए डाक घरों को जिम्मेदारी दी गयी है।

जहां से लोग 25 रुपये में तिरंगा ले सकते हैं। इसके लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी डाकघर खुले रखने के आदेश दिए गए हैं।

Ajay Sharmahttp://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related