HomeUncategorizedAccounts of these 77 thousand farmers of UP में नहीं पहुंचेगा पीएम...

Accounts of these 77 thousand farmers of UP में नहीं पहुंचेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा, तुरंत करें ये काम

Accounts of these 77 thousand farmers of UP में नहीं पहुंचेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा, तुरंत करें ये काम

Accounts of these 77 thousand farmers of UP: किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसानों को ईकेवाईसी

जरुरी है, लेकिन अभी बड़ी संख्या में किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है।

कृषि विभाग ने यह साफ कर दिया है कि ईकेवाईसी ना कराने वाले किसानों की सम्माननिधि नहीं आएगी।

इसके लिए विभाग की ओर से प्रयास भी किए गए लेकिन अभी तक

बडी़ संख्या में किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है। 77979 किसानों ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है।

इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही किसानों से ईकेवाईसी कराने के लिए कहा गया था।

यह भी बताया गया था कि ईकेवाईसी ना कराए जाने पर सम्मान निधि उनके खाते में नहीं भेजी जाएगी।

हालांकि बाद में सरकार ने नरम रुख अपनाते हुए पिछली बार सभी किसानों के खातों में सम्मान निधि भेज दी थी।

लेकिन अब जिन किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है उनकी सम्मान निधि पर संकट है।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से किसानों को ईकेवाईसी के लिए

लगातार जागरूक तथा प्रेरित किया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि वे जन सेवा केंद्र पर या

अपने मोबाइल के माध्यम से ही ईकेवाईसी करा लें। इसके बाद भी बड़ी संख्या में किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है।

अब इनकी सम्मान निधि पर संकट है। विभाग के कर्मचारियों ने काफी प्रयास किए

लेकिन अभी तक सौ प्रतिशत किसान सम्मान निधि पाने वालों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है।

यह है स्थिति

कुल किसान 244403

ईकेवाईसी कराने वाले 166424

ईकेवाईसी न कराने वाले 77979

अब घर घर जाएंगे कृषि कर्मचारी

इटावा। किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की ईकेवाईसी करने के लिए अब कृषि विभाग के

कर्मचारी घर घर जाएंगे। कृषि विभाग के पास किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों का डाटा है

और उसी आधार पर अब कृषि विभाग के कर्मचारी घर घर जाएंगे ताकि किसानों की ईकेवाईसी की जा सके।

इस संबंध में उप निदेशक कृषि आरएन सिंह ने बताया है कि यह अभियान 26 सितम्बर से शुरु कर दिया जाएगा।

विभाग का प्रयास है कि किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी किसानों की ईकेवाईसी कराई जा सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -