Priyanka Chopra के पति निक जोनस गंभीर वायरस की चपेट में, निरस्त करने पड़े सभी प्रोग्राम
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपने बैंड के साथ मैक्सिको के अलग शहरों में परफॉर्म करने वाले थे।
लेकिन सिंगर ने अपने आने वाले सभी शोज़ को रद्द कर दिया है। निक ने शो रद्द करने के पीछे का कारण बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
उन्होंने अपने वीडियो में बताया कि वो इन्फ्लुएंजा- A की चपेट में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें :Bollywood actress: Parineeti Chopra की सगी बहन नहीं है Priyanka Chopra , इसी वजह से दोनों के रिश्तों में दिखती है..
इस वायरस के होने से उनकी नाक और आवाज पर बुरा असर पड़ा है जिस वजह से वो परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं।
निक जोनस इस गंभीर वायरस की चपेट में
https://www.instagram.com/reel/C6gwFGhxAJb/?utm_source=ig_web_copy_link
निक जोनस अपने वीडियो में कहते हैं ‘हाय दोस्तों। मैं इन्फ्लूएंजा-A के भयानक तनाव से जूझ रहा हूं, जो चारों ओर फैल रहा है और मैं इस समय गाने में सक्षम नहीं हूं।
हम हमेशा आप लोगों को बेस्ट शो देने में सक्षम होना चाहते हैं और मैं इस समय मैक्सिको में इन शोज के लिए ऐसा करने की हालत में नहीं हूं।’
जानिए क्या होता है इन्फ्लूएंजा-A
एक तरह का वायरस है जो पक्षियों और इंसानों में फैलता है। ये आम सर्दी-खांसी का खतरनाक रूप होता है जिसका सीधे असर आंख, नाक और गले पर पड़ता है।
यह भी पढ़ें :Ayodhya पहुंची Priyanka Chopra,पति निक जोनस संग किए रामलला के दर्शन
सांस लेने में दिक्कत होती है। इस वायरस की गंभीरता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यही कोविड-19 का कारण बनता है।
इस वायरस के लक्षण हैं बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, छींक आना, नाक का बहना गले में खराश, खांसी और सास लेने में दिक्कत होना। ये वायरस तेजी से मैक्सिको में फैल रहा है।