HomeUncategorizedRailway: वंदे भारत ट्रेन को लेकर आई बड़ी खबर, अश्विनी वैष्णव ने...

Railway: वंदे भारत ट्रेन को लेकर आई बड़ी खबर, अश्विनी वैष्णव ने किया दिल खुश करने वाला ऐलान

Railway: वंदे भारत ट्रेन को लेकर आई बड़ी खबर, अश्विनी वैष्णव ने किया दिल खुश करने वाला ऐलान

रेलवे ( Railway) की ओर से यात्रियों के लंबे सफर को आसान बनाने के लिए

वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है. रेलवे अबतक 4 वंदे भारत एक्सप्रेस चला चुका है

और अब जल्द ही पांचवी ट्रेन के संचालन की तैयारी की जा रही है.

देश की पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर रेल मंत्री ने बड़ी जानकारी दी है.

फैक्ट्री से बाहर आए कोच

आपको बता दें ट्रेन के आईसीएफ कोच फैक्‍ट्री से बाहर आ चुके हैं

और रेलवे की ओर से इसके संचालन की तारीख भी तय हो चुकी है.

रेलवे की ओर से मिली जनाकारी के मुताबिक, इस ट्रेन का संचालन बेंगलुरु-मैसूर-चेन्नई के बीच में किया जाएगा.

11 नवंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

माना जा रहा है कि इस ट्रेन का ट्रायल आज से ही शुरू हो जाएगा.

इसके साथ ही पीएम मोदी 11 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर इस

ट्रेन को रवाना करेंगे. यानी यात्री 11 नवंबर के बाद से इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे.

किस-किस रूट पर हो रहा संचालन

इस ट्रेन के रूट्स की बात की जाए तो बेंगलुरु-मैसूर-चेन्नई रूट पर संचालन होगा.

इसके अलावा पहली वंदे भारत का संचालन नई दिल्ली-वाराणसी के बीच किया जा रहा है.

वहीं, दूसरी ट्रेन का संचालन नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता, कटरा के बीच हो रहा है.

तीसरी गांधीनगर से मुंबई और चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच में किया जाएगा.

साउथ में चलेगी पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस

इस समय देशभर में 4 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. यह सभी ट्रेनें अलग-अलग रूट पर दौड़ रही हैं.

देश की पांचवी ट्रेन का संचालन दक्षिण भारत रूट पर किया जा रहा है.

साउथ में चलने वाली यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी. यह ट्रेन 52 सेकेंड में

100 किमी प्रति घंटे तक का सफर तय कर सकेगी. यानी आप इस ट्रेन में सुबह चलकर शाम तक वापस आ सकते हैं.

500 किमी की है दूरी

बेंगलुरु से चेन्नई की दूरी की बात की जाए तो वह करीब 500 किमी है.

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है.

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -