HomeUncategorizedकरोड़पति बनने के लिए यहां लगाएं पैसा, सिर्फ 25000 के बदले मिले...

करोड़पति बनने के लिए यहां लगाएं पैसा, सिर्फ 25000 के बदले मिले 1.13 करोड़!

करोड़पति बनने के लिए यहां लगाएं पैसा, सिर्फ 25000 के बदले मिले 1.13 करोड़!

शेयर मार्केट में कई मल्टीबैगर स्टॉक्स (Multibagger stock for 2022) ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है.

आज हम आपको एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने अबतक 44,987.86 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इस स्टॉक ने कुछ ही सालों में निवेशकों को 450 गुना से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है.

इस स्टॉक का नाम पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) है.

फेविकोल जैसे प्रोडक्ट बनाने का है कारोबार

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) फेविकोल जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट्स बनाती है. इस स्टॉक ने निवेशकों

को 2 दशकों में ही निवेशकों को मोटा फायदा कराया है. आज कंपनी के शेयर्स 2,822.50 रुपये के लेवल पर बंद हुए हैं.

1 महीने में कितने बढ़े पिडिलाइट के शेयर्स?

पिछले 5 दिनों के ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के शेयर 3.54 फीसदी की तेजी रही है. इस दौरान स्टॉक में 96.50 रुपये

की तेजी आई है. वहीं, पिछले 1 महीने में कंपनी के स्टॉक में 6.54 फीसदी यानी 173.15 रुपये की तेजी रही है.

6 महीने में कैसा रही ग्रोथ?

6 महीने पहले यानी 7 मार्च को कंपनी के स्टॉक की वैल्यू 2164 के लेवल पर थी.

इस दौरान कंपनी का शेयर 30.39 फीसदी चढ़ा है. कंपनी के शेयर 6 महीनों में 657.85 रुपये बढ़े हैं.

वहीं, पिछले एक साल में 20.84 फीसदी की ग्रोथ रही है.

5 साल में कैसा रहा हाल

8 सितंबर 2017 को शेयर की कीमत 834 के लेवल पर था. इस शेयर की

वैल्यू 234.56 फीसदी की तेजी रही है. इस दौरान स्टॉक 1,978.85 रुपये बढ़ा है.

25 हजार करोड़ों में बदल जाते

अगर आपने 1 जनवरी 1999 को इस कंपनी के शेयर में सिर्फ 25000 रुपये का निवेश किया होता तो आज आपके

25000 रुपये 1.13 करोड़ हो गए होते. वहीं, अगर आपने 1 लाख का

निवेश किया होता तो आपका ये पैसा बढ़कर 4.53 करोड़ हो गया होता.

44,987 फीसदी का दिया रिटर्न

1 जनवरी 1999 से लेकर अब तक कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 44,987.86 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इस दौरान ये स्टॉक्स 2,816.24 रुपये बढ़े हैं. 1 जनवरी 1999 को शेयर की कीमत 6.26 रुपये थी.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -