HomeUncategorizedअश्विनी वैष्णव कल करोड़ों यात्रियों को देंगे तोहफा, तीसरी वंदे भारत को...

अश्विनी वैष्णव कल करोड़ों यात्रियों को देंगे तोहफा, तीसरी वंदे भारत को लेकर होगा खास ऐलान

इंडियन रेलवे (Indian Railways) कल यानी 7 सितंबर को बड़ा खास काम करने जा रहा है

. रेलवे ने बताया है कि इसी महीने तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को चलाने की बात की जा

रही है. फिलहाल रेलवे कल यानी 7 सितंबर को अहमदाबाद मुंबई रोडपर तीसरी वंदे भारत ट्रेन का आखिरी ट्रायल करेगा.

तीसरे रूट पर होगा आखिरी ट्रायल

आपको बता दें इस समय ट्रेन के फिलहाल 2 रूट हैं जिनमें दिल्ली-वाराणसी और दिल्ली-कटरा के रूट पर यात्री ट्रेवल

कर रहे हैं. अब इसके तीसरे रूट अहमदाबाद-मुंबई रूट पर इसका आखिरी ट्रायल किया जाएगा.

इसके ट्रायल की तारीख भी तय हो गई है. रेलवे मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के

मुताबिक, रूट ट्रायल के बाद सीआरएस क्‍लीयरेंस लेना है और फिर ट्रेन को तय रूट पर चला दिया जाएगा.

कितनी तारीख को होगा ट्रायल?

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन का ट्रायल 7 और 8 सितंबर को किया जाएगा.

इसका ट्रायल मुंबई अहमदाबाद के बीच किया जाएगा. रूट ट्रायल में जितने

यात्रियों की क्षमता होगी उतना ही लोड रखकर इस ट्रेन को दौड़ाया जाएगा.

रेलवे ने दी खास जानकारी

विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रायल के दौरान कुछ सीटों पर कर्मचारी बैठेंगे और बाकी सीटों पर

लोड रख के उसको पटरी पर दौड़ाया जाएगा. ट्रेन को उसी स्‍पीड

में दौड़ाया जाएगा, जितनी स्‍पीड में वो नियमित रूप में चलेगी.

जल्द हो सकती है शुरुआत

आपको बता दें इस रूट के ट्रायल के बाद में भी उसका टाइम टेबल बनाया जाएगा. रेलवे का प्लान है

कि इसको त्योहारी सीजन में शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को सफर में काफी आसानी रहेगी.

75 रूट पर चलाई जाएगी ये ट्रेन

अभी देश में केवल दो ही रूट नई द‍िल्‍ली से श्री माता वैष्‍णो देवी कटरा और नई द‍िल्‍ली से वाराणसी के रूट पर संचाल‍ित

होती है. जल्‍द इसे लखनऊ-प्रयागराज-कानपुर के रूट पर संचाल‍ित क‍िए जाने की खबर है.

अगले साल 15 अगस्‍त तक 75 नए रूट पर वंदे भारत चलाने का प्लान है.

रेलवे मंत्रालय (Ministry of Railway) के अनुसार नई ट्रेन के निर्माण के बाद बची 74 वंदेभारत ट्रेनों का प्रोडक्‍शन जल्‍दी-जल्‍दी किया जाएगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -