HomeLucknowinternet services:प्रदेश के सभी गांवों में 5-जी इंटरनेट की हाईस्पीड सेवा पहुंचाने...

internet services:प्रदेश के सभी गांवों में 5-जी इंटरनेट की हाईस्पीड सेवा पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय एयरटेल को मिली:सीएम योगी 

internet services:प्रदेश के सभी गांवों में 5-जी इंटरनेट की हाईस्पीड सेवा पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय एयरटेल को मिली:सीएम योगी

internet services:देशभर में 5-जी इंटरनेट सेवा के शुभारम्भ के मौके पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में 5-जी इंटरनेट की

हाईस्पीड सेवा (internet services) पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय एयरटेल को मिली है।

उन्होंने कम्पनी से आह्वान किया कि जल्द से जल्द प्रदेश के हर गांव, कस्बा और घर तक इंटरनेट पहुंचाएं।

इसमें जो भी मदद चाहिए, सरकार इसके लिए तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि

गांवों में हाईस्पीड सेवा शुरू होने से सभी क्षेत्रों के विकास में गति आएगी, जिससे न केवल प्रदेश की जीडीपी बढ़ेगी।

बल्कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ने से आमजन जीवन स्तर पर भी सुधरेगा

और सरकार एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी।

मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष सभागार में संबोधित कर रहे थे।

वह दिल्ली से प्रसारित पीएम के संवाद कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े थे। उन्होंने कहा कि पीएम का विजन है कि

देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचे। जिसमें प्रदेश का सबसे ज्यादा योगदान साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गांव को हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा के लिए

काम सरकार कर रही है। गांवों में 243 सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

सरकार की मंशा है कि गांव में व्यक्ति को प्रमाण पत्र के लिए जिला व तहसील मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

इसके लिए ग्राम सचिवालय का निर्माण भी कराया गया है। जल्द ही ग्राम सचिवालय में यह

सभी सुविधाएं मिलनी शुरू होंगी। साथ ही गांवों में बैंकिंग सुविधा दिलाने के लिए भी सरकार प्रयासरत है।

सीएम ने बताया कि गांव में 30 से 32 फीसदी लोगों तक ही इंटरनेट की सुविधा है।

इसकी कनेक्टिविटी 90 से 95 फीसदी तक बढ़ाने का उद्देश्य है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष सभागार में ही 5-जी सेवा शुरू होने के बाद शिक्षा,

स्वास्थ्य, कृषि और ढांचागत विकास में आने वाले बड़े बदलावों का डिजिटली प्रजेंटेशन देखा।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने दिल्ली से 5-जी सेवा का शुभारम्भ किया।

जिस पर सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने हर-हर महादेव से पीएम का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से वह सर्किट हाउस पहुंचे।

यहां थोड़ी देर विश्राम करने के बाद रुद्राक्ष के लिए रवाना हो गये थे।

रुद्राक्ष में कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया।

यहां से वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गये। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर,

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल व दयाशंकर मिश्र,

एयरटेल के उप निदेशक राजेश भारती मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -