HomeBareillySugarcane farmers:पीएम किसान और एमएसपी के बाद एक और खुशखबरी, उत्तर प्रदेश...

Sugarcane farmers:पीएम किसान और एमएसपी के बाद एक और खुशखबरी, उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को मिलेगा यह दीपावली गिफ्ट

Sugarcane farmers:पीएम किसान और एमएसपी के बाद एक और खुशखबरी, उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को मिलेगा यह दीपावली गिफ्ट

Sugarcane farmers:प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है.

30 अक्टूबर तक ढाई हजार करोड़ का गन्ना भुगतान हो जाएगा.

ये जानकारी बरेली पहुंचे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दी है.

इसके अलावा मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की

समिति (सीसीईए) की बैठक में छह रबी फसलों का एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया गया है.

इन 6 फसलों में गेहूं ,चना, मसूर, सरसों जैसी फसलें शामिल हैं.

बरेली पहुंचे थे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए आज कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी आज बरेली पहुंचे थे.

इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज भाजपा सबसे मजबूत पार्टी के रूप में खड़ी है.

निकाय चुनावों में तो पहले से ही भाजपा सभी दलों पर भारी पड़ती थी.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा इतिहास को दोहराएगी.

निकाय चुनाव में मुस्लिमों को वोट देने पर क्या बोले?

निकाय चुनाव में मुस्लिमों को टिकट देने पर उन्होंने कहा,”भारतीय जनता पार्टी में तो केंद्र में मुसलमान मंत्री है.

भाजपा द्वारा मुसलमान गवर्नर बनाए गए हैं. मुसलमान इस देश के नागरिक हैं.

जो हिंदुस्तान की माटी से प्यार करता है, वह हिंदू हो या मुसलमान हो वह असली हिंदुस्तानी है.

जो इस देश की माटी से प्यार नहीं करता, वह किसी भी जाति-धर्म का

आदमी हो वह गद्दार हैं. मुसलमान आज भी हमारे साथ मंत्री हैं.”

कश्मीर में यूपी के मजदूरों की हत्या मामले में कही ये बात

उत्तर प्रदेश के 2 मजदूरों की कश्मीर में हत्या मामले में लक्ष्मी नारायण ने कहा कि कश्मीर के हालात

पहले बहुत खराब रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. वहां बाहर के लोगों ने बसना शुरू कर दिया है.

कश्मीर के लोगों का वहां से भागना शुरू हो गया था, लेकिन अब फिर उस कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग भी हो रही है.

लोग बाहर से आकर रह भी रह रहे हैं. करोड़ों सैलानी वहां आते हैं.

हालांकि, इस तरह की कोई ना कोई घटना होती है, जिसे सख्ती से निपटा जा रहा है.

“पहले अपने घर को जोड़ लें राहुल”

वहीं, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कैबिनेट मंत्री ने कहा,”भगवान राहुल गांधी की यात्रा सफल करें.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल ने राजनीति में आने के बाद कांग्रेस और भारत जोड़ने के जो प्रयास किए हैं,

वह सब जनता के सामने है. पहले वह अपनी पार्टी को जोड़ लें.

अपने घर को जोड़ लें. उसके बाद देश को जोड़ने की बात करें.”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -