HomeKushinagarरेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके...

रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

Railway-track: कुशीनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामकोला थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव दो अलग-अलग हिस्सों में मिला। शव का ऊपरी हिस्सा धर्मसमधा मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि निचला हिस्सा करीब तीन किलोमीटर दूर पपउर गांव के सामने बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव के अलग-अलग हिस्से पड़े देखे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रामकोला पुलिस ने दोनों स्थानों से शव के हिस्सों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -