HomeUncategorizedInsurance करवाने वालों को लगा यह बड़ा झटका, इस बीमा कंपनी के सभी...

Insurance करवाने वालों को लगा यह बड़ा झटका, इस बीमा कंपनी के सभी ग्राहकों का डेटा हुआ हैक, मुश्किल में पड़े लोग

Insurance करवाने वालों को लगा यह बड़ा झटका, इस बीमा कंपनी के सभी ग्राहकों का डेटा हुआ हैक, मुश्किल में पड़े लोग

Insurance: वर्तमान दौर में इंश्योरेंस के जरिए लोगों को काफी राहत मिलती है.

अगर किसी के पास मेडिकल इंश्योरेंस है तो लोगों को अपने मेडिकल खर्च को पूरा करने में राहत मिल जाती है.

वहीं मेडिकल क्लेम में लोगों की कई निजी जानकारियां भी शामिल होती है.

ऐसी जानकारियां किसी और के पास जाने से कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है.

वहीं अब एक इंश्योरेंस(Insurance) कंपनी के ग्राहकों को डेटा हैक कर

लिया गया है. जिससे लोगों को मुश्किलें भी उठानी पड़ सकती है.

40 लाख ग्राहकों का डेटा हैक

ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी ‘मेडिबैंक’ ने कहा कि एक साइबर अपराधी ने

उसके सभी 40 लाख ग्राहकों का निजी डेटा हैक कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया की सरकार ऐसा कानून लेकर आई है

जिसके तहत उन कंपनियों पर अब अधिक जुर्माना लगेगा जो

अपने ग्राहकों की निजी जानकारियों की रक्षा नहीं कर पाएंगी.

मेडिकल क्लेम के आंकड़ों तक पहुंच

मेडिबैंक ने कहा कि बड़ी संख्या में मेडिकल क्लेम के आंकड़ों तक भी अपराधी की पहुंच बन गई थी.

इस बारे में पुलिस को हफ्तेभर पहले जानकारी दी गई थी और तब कंपनी के शेयरों के लेनदेन पर रोक लगा दी गई थी.

पुलिस को जानकारी दी गयी थी कि एक ‘अपराधी’ ने कंपनी से संपर्क कर

उपभोक्ताओं के चोरी किये गये निजी आंकड़ों को जारी करने के ऐवज में पैसों की मांग की है

और हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के रोगों और उपचारों की जानकारी सार्वजनिक करने की कथित धमकी दी है.

लगाई सेंध

कंपनी ने पहले कहा था कि यह सेंधमारी उसकी अनुषंगी एएचएम और विदेशी छात्रों तक सीमित है.

मेडिबैंक के मुख्य कार्यकारी डेविड कोजकार ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी जांच में अब पता चला है

कि इस अपराधी ने हमारे सभी निजी स्वास्थ्य बीमा ग्राहकों के व्यक्तिगत आंकड़ों और बड़ी संख्या में मेडिकल क्लेम

संबंधी डेटा तक सेंध लगा दी थी.’’ वहीं इस घटना को लेकर कंपनी ने ग्राहकों से माफी मांगी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -