HomeLucknowThere will be heavy rain in UP for the next three days:...

There will be heavy rain in UP for the next three days: मौसम विभाग के मुताबिक  यूपी समेत इन इलाकों में अगले तीन दिन जमकर होगी बारिश

There will be heavy rain in UP for the next three days: मौसम विभाग के मुताबिक  यूपी समेत इन इलाकों में अगले तीन दिन जमकर होगी बारिश

There will be heavy rain in UP for the next three days:उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इन

दिनों भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों राजधानी दिल्ली समेत देश के कई

राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक

उत्तर प्रदेश में शनिवार यानी 24 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश और उससे लगे राज्य उत्तराखंड में 23 से 25 सितंबर के बीच

तेज बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना है।

There will be heavy rain in UP for the next three days

वहीं 23, 25 और 26 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और मेघायल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया था।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से यूपी में बारिश आफत बनकर बरस रही है।

यूपी के ज्यादातर इलाकों में बारिश की वजह से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है।

बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं के चलते अबतक यूपी में 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि के मुताबिक अगले दो दिन उत्तराखंड और यूपी में भारी बारिश की उम्मीद है।

उत्तराखंड के लिए 23 से 25 सितंबर तक भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार को तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न स्तर पर चक्रवाती स्थिति बनी हुई है

जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मुसलाधार बारिश हो रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे बारिश की ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -