HomeUncategorized5G Launching पहले ही एक टेलीकॉम कंपनी के शेयर के दाम में...

5G Launching पहले ही एक टेलीकॉम कंपनी के शेयर के दाम में काफी तेजी, निवेशकों को एक झटके में तगड़ा मुनाफा

5G Launching पहले ही एक टेलीकॉम कंपनी के शेयर के दाम में काफी तेजी, निवेशकों को एक झटके में तगड़ा मुनाफा

5G Launching: देश में 5G सर्विस लॉन्च  कर दी गई है. अभी शुरुआती दौर में देश के कुछ शहरों और महानगरों तक 5G सर्विस सीमित है,

हालांकि धीरे-धीरे इसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा.

वहीं 5G सर्विस को लेकर टेलीकॉम कंपनियों में काफी उत्साह है

और यही उत्साह कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में

5G सर्विस लॉन्चिंग(5G Launching) से पहले ही एक टेलीकॉम कंपनी के शेयर के दाम में काफी तेजी देखने

को मिली है, जिससे निवेशकों को भी तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिला है.

इस शेयर में तेजी

दरअसल, देश में 1 अक्टूबर 2022 को 5G सर्विस लॉन्च (5G Launching) की गई है.

हालांकि इससे पहले 30 सितंबर 2022 को ही टेलीकॉम कंपनी Airtel के शेयर में शानदारी तेजी देखने को मिली.

तेजी ऐसी थी कि कंपनी के शेयर (Airtel Share Price) ने 52 वीक हाई के साथ ही

अपना ऑल टाइम हाई प्राइज भी छू लिया और शेयर 800 रुपये के पार पहुंच गया.

इतना पहुंचा दाम

30 सितंबर 2022 को Airtel के शेयर का लो प्राइज एनएसई पर 761.45 रुपये रहा है

और इसका हाई प्राइज 809 रुपये रहा है. ऐसे में एक दिन में ही शेयर में 47 रुपये से भी ज्यादा की तेजी देखने को मिली.

809 रुपये ही Airtel का 52 वीक और ऑल टाइम हाई भी है. वहीं इस शेयर का क्लोजिंग प्राइज 799.60 रुपये रहा.

5जी सेवाएं(5G Launching)

वहीं देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक एयरटेल ने 5G सेवाओं से जुड़े अपने भविष्य के प्लान के बारे में भी बताया.

भारती एयरटेल ने चार महानगरों समेत आठ शहरों में 5जी दूरसंचार सेवाएं शुरू कर दी हैं.

कंपनी की मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है.

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -