HomeUncategorizedCentral Government :स्टूडेंट्स के लिए बड़ा ऐलान, केंद्र सरकार ने दी ऐसी...

Central Government :स्टूडेंट्स के लिए बड़ा ऐलान, केंद्र सरकार ने दी ऐसी जानकारी, जानकर हो जाएंगे हैरान!

Central Government :स्टूडेंट्स के लिए बड़ा ऐलान, केंद्र सरकार ने दी ऐसी जानकारी, जानकर हो जाएंगे हैरान!

Central Government : केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से स्टूडेंट्स के लिए

कई खास स्कीम चलाई जा रही हैं, जिससे वह अपनी पढ़ाई को सही तरीके से कर सकें

. हाल ही में एक पोस्ट में देखा गया है कि केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से ग्यारहवीं से लेकर

स्नातक तक के स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप दिए जा रहे हैं. आइए जानें कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन और क्या है इस मैसेज का सच-

PIB ने किया ट्वीट

पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि एक वेबसाइट ‘http://pmssgovt.online‘ में दावा

किया जा रहा है कि ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय लैपटॉप योजना 2022’ योजना के तहत

सरकार ग्यारहवीं क्लास से स्नातक तक के स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप देने का दावा क रही है.

>> फैक्ट चेक करने के बाद पीआईबी ने बताया है कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फेक है.

>> केंद्र सरकार की ओर से इस तरह की कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है.

ऑफिशियल वेबसाइट पर करें संपर्क

पीआईबी ने आगे कहा है कि अगर आपको केंद्र सरकार किसी भी स्कीम के बारे में जानकारी लेनी है

तो आप सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विजिट करें. इसके

अलावा किसी भी अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिली जानकारी पर यकीन न करें.

वायरल मैसेज का आप भी करा सकते हैं फैक्ट चेक

बता दें कई बार सोशल मीड‍िया के दौर में गलत खबरों वायरल होने लगती हैं.

अगर आपको आपके सोशल मीड‍िया अकाउंट या वाट्सऐप पर आई क‍िसी खबर पर शक हो रहा है

तो आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको

ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है.

इसके अलावा आप व्‍हाट्सएप नंबर 8799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर जानकारी भेज सकते हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -