HomeUncategorizedCentral Railway: छ: स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट हुआ महंगा, अब देने होंगे...

Central Railway: छ: स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट हुआ महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये

Central Railway: छ: स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट हुआ महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये

Central Railway:सेंट्रल रेलवे ने इस फेस्टिव सीजन में अपने सभी रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ के

दौरान अव्यवस्था को रोकने और अनावश्यक लोगों की संख्या पर नियंत्रण रखने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है.

मध्य रेलवे ने अपने कुछ बड़े स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम

बढ़ा दिए हैं. नई और बढ़ी कीमतें आज सुबह से ही लागू हो गई हैं.

अब 50 रुपये की हुई प्लेटफॉर्म टिकट(Platform Ticket)

त्योहारी सीजन के दौरान भीड़भाड़ पर काबू रखने के लिए शनिवार से मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर

प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) की दाम अब 10 रुपये से

बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है. हालांकि यह कीमतें अस्थायी तौर पर लागू की गई हैं.

सेंट्रल रेलवे पीआरओ का बयान

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शिवाजी सुतार ने शुक्रवार को कहा कि नई दरें छत्रपति शिवाजी

महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण और पनवेल पर लागू होंगी.

ये स्टेशन लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए सबसे व्यस्त जंक्शन हैं और 31 अक्टूबर तक लागू रहेंगे.

बीते दो साल में कई बार लिया गया ऐसा फैसला

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने यह भी कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए

यह बढ़ोतरी की गई है. आपको बताते चलें कि प्लेटफॉर्म टिकटों में इस तरह की

अस्थायी बढ़ोतरी पिछले दो वर्षों में मुंबई (Mumbai) में क्षेत्रीय रेलवे द्वारा कई बार लागू की गई है.

भीड़ रोकने के लिए बढ़ाई गई फेस्टिवल ट्रेनों की संख्या

आपको बताते चलें कि इस बार सेंट्रल रेलवे के कुछ रेलवे स्टेशनों में पहले के जैसी भीड़भाड़ और अव्यवस्था देखने को

नहीं मिल रही है. दीवाली और छठ के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती

संख्या को ध्यान में रखते हुए लगातार नई ट्रेने चलाई जा रही हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -