HomeUncategorizeddefine installment:कंफर्म हुई तारीख! इस तारीख को आएंगे पीएम क‍िसान के 2...

define installment:कंफर्म हुई तारीख! इस तारीख को आएंगे पीएम क‍िसान के 2 हजार, ऐसे खातों में आएंगे पैसे

define installment:कंफर्म हुई तारीख! इस तारीख को आएंगे पीएम क‍िसान के 2 हजार, ऐसे खातों में आएंगे पैसे

define installment:पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि (PM Kisan Samman Nidhi) की 12वीं क‍िस्‍त के ल‍िए

क‍िसान इंतजार कर रहे हैं. इस क‍िसत के 2 हजार रुपये अगस्‍त से नवंबर के बीच क‍िसानों के खाते में ट्रांसफर होने हैं.

सरकार की तरफ से तय की गई ई-केवाईसी की डेडलाइन भी न‍िकल गई है.

31 अगस्‍त तक भी काफी लाभार्थ‍ियों का ई-केवाईसी नहीं हो पाया.

5 स‍ितंबर तक आ जाएंगे पैसे!

पीएम क‍िसान योजना पर जानकारी देते हुए प्रमुख सच‍िव डॉ. अरुण कुमार मेहता (Dr Arun Kumar Mehta) ने

बताया क‍ि केवल आधार से जुड़े खाते में ही 12वीं क‍िस्‍त को ट्रांसफर क‍िया जाएगा. उन्‍होंने बताया क‍ि 5 स‍ितंबर तक

सभी क‍िसानों के खाते में योजना से जुड़ी रकम ट्रांसफर होने की उम्‍मीद है. आपको बता दें सरकार का इस समय खास

फोकस अपात्र लाभार्थ‍ियों को म‍िलने वाला लाभ बंद करना और पैसे की र‍िकवरी करना है.

सालाना म‍िलते हैं 6 हजार

केंद्र सरकार की तरफ से इस योजना को क‍िसान की आर्थ‍िक स्‍थ‍ित‍ि मजबूत करने के ल‍िए शुरू क‍िया गया था. इसमें पात्र

क‍िसानों को सालाना 6 हजार रुपये द‍िए जाते हैं, जो क‍ि 2-2 हजार की तीन क‍िस्‍तों में म‍िलते हैं. सरकार की तरफ से पहले

भी जानकारी दी गई क‍ि इस बार ब‍िना ई-केवाईसी पूरी हुए क‍िस्‍त नहीं दी जाएगी.

आपको बता दें जब से केंद्र सरकार ने योजना के ल‍िए ई-केवाईसी (e-kyc) जरूरी क‍िया है, तब से इसके लाभार्थ‍ियों

की संख्‍या में लगातार कमी आ रही है. अगस्‍त से नवंबर 2021 के बीच म‍िलने वाली 9वीं क‍िस्‍त 11.19 करोड़

क‍िसानों को म‍िली थी. इसके बाद द‍िसंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच म‍िलने वाली 10वीं क‍िस्‍त करीब 11.15

करोड़ क‍िसानों को म‍िली. 11वीं क‍िस्‍त में लाभार्थ‍ियों की संख्‍या में घटकर 10.92 करोड़ पर आ गई.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -