HomeUncategorizedElectric Car: एक दिन में ही 10 हजार बुकिंग, इस इलेक्ट्रिक गाड़ी...

Electric Car: एक दिन में ही 10 हजार बुकिंग, इस इलेक्ट्रिक गाड़ी ने आते ही मचाया धमाल,ग्राहकों की मिली शानदार प्रतिक्रिया 

Electric Car: एक दिन में ही 10 हजार बुकिंग, इस इलेक्ट्रिक गाड़ी ने आते ही मचाया धमाल,ग्राहकों की मिली शानदार प्रतिक्रिया

Electric Car:देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) को ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है.

इसे एक दिन में ही 10 हजार बुकिंग मिल गई. टाटा मोटर्स ने सोमवार (10 अक्टूबर) को टाटा टियागो ईवी की बुकिंग

शुरू की थी. बुकिंग शुरु होते ही बड़ी संख्या में लोग वेबसाइट पर आने लगे पड़े,

जिससे कंपनी की वेबसाइट डाउन तक हो गई. हालांकि थोड़ी देर बाद ही इसे ठीक कर लिया गया.

बता दें कि टाटा टियागो ईवी की कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है

और 11.79 लाख रुपये तक जाती है. खास बात है कि यह शुरुआती कीमत शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए थी,

अब कंपनी ने इसे अगले 10 हजार ग्राहकों के लिए भी बढ़ा दिया है.

इंट्रोडक्टरी ऑफर को एक्सटेंड करते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड

और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने कहा,

“हम Tiago EV की जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश हैं. हमने इंट्रोडक्टरी प्राइस को अतिरिक्त

10 हजार ग्राहकों के लिएएक्सटेंड करने का फैसला किया है.” बता दें कि

ग्राहक 21,000 रुपये में इस गाड़ी को डीलरशिप और ऑनलाइन बुक कर सकते हैं.

315KM की रेंज

गाड़ी में 24kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज में 315KM की रेंज ऑफर करता है.

इसके अलावा एक 19.2kWh बैटरी पैक भी है, जो 250 किमी की अनुमानित रेंज देता है.

कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 5.7 सेकेंड्स में 0 से 60kmph की रफ्तार पकड़ लेती है.

लॉन्ग रेंज वर्जन का मोटर 55kW या 74bhp पावर और 115Nm टार्क जनरेट करेगा

जबकि कम रेंज वाले वर्जन का मोटर 45kW या 60bhp पावर और 105Nm टार्क जनरेट कर सकता है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -