HomeUncategorizedElectricity: मोबाइल चलाना बारिश में पड़ गया भारी, एक गलती और बुरी...

Electricity: मोबाइल चलाना बारिश में पड़ गया भारी, एक गलती और बुरी तरह झुलस गए तीन मजदूर

Electricity: मोबाइल चलाना बारिश में पड़ गया भारी, एक गलती और बुरी तरह झुलस गए तीन मजदूर

Electricity: आगरा पिनाहट में बुधवार सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से आलू के खेत में काम कर रहे

एक किसान और उसके दोनों पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में

उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव सुताहरी निवासी मोहन सिंह उम्र करीब 60 वर्ष अपने

पुत्र हरिओम उम्र करीब 30 वर्ष व भगवानदास उम्र करीब 18 वर्ष के साथ गांव के ही ताराचंद के खेत में

आलू बुवाई का काम कर रहे थे। तभी अचानक बुधवार सुबह करीब 8 बजे मौसम खराब होने के चलते

तेज हवा चलने लगी। हवा के साथ तेज बारिश भी शुरू हो गई।

तभी बारिश से बचने के लिए हरिओम, भगवानदास और मोहन सिंह तीनो खेत की मेड के किनारे रखे

करव के गठठरो बीच छिप गये। भगवानदास मोबाइल चला रहा था।

उसी समय बिजली() गिरने से मोबाइल फट गया। जिससे भगवानदास, हरिओम और

उनके पिता मोहन सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें निजी

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

अक्सर कहा जाता है कि बारिश के दौरान मोबाइल फोन का खुले में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा जिन इलाकों में बिजली गिरती है वहां लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -