HomeUncategorizedFecbook Meta के इंडिया हेड अजीत मोहन का इस्तीफा, इस वजह से...

Fecbook Meta के इंडिया हेड अजीत मोहन का इस्तीफा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Fecbook Meta के इंडिया हेड अजीत मोहन का इस्तीफा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Meta प्लेटफॉर्म्स ने आज ऐलान किया है कि उसके इंडिया हेड अजीत मोहन ने इस्तीफा दे दिया है.

दरअसल अजीत मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैप से जुड़ने के लिए मेटा के इंडिया हेड के अपने पद को

छोड़ने का फैसला किया है. अजीत मोहन जनवरी 2019 में प्रबंध निदेशक के रूप में फेसबुक इंडिया में शामिल हुए थे.

कंपनी में अजीत मोहन की मौजूदगी में व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ने

भारत में 200 मिलियन से यूजर्स को शामिल किया था जिसे एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जाता है.

मेटा से पहले, अजीत मोहन चार साल तक स्टार इंडिया की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा हॉटस्टार के

मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं और फिर

वो मेटा से जुड़े और अपनी बेहतरीन सुविधाएं कंपनी को प्रदान की.

मेटा के ग्लोबल बिजनेस ग्रुप उपाध्यक्ष, निकोला मेंडेलसोहन, ने एक बयान में कहा कि

, “अजीत ने कंपनी के बाहर एक अवसर के का लिए मेटा में अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है

. पिछले चार वर्षों में, उन्होंने हमारे भारत के संचालन को आकार देने और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

ताकि वे कई लाखों भारतीय व्यवसायों, भागीदारों और लोगों की सेवा कर सकें.

हम भारत के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और हमारे पास अपने सभी कार्यों और साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिए

एक मजबूत नेतृत्व टीम है. हम अजीत के नेतृत्व और योगदान के लिए आभारी हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं.”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -