HomeUncategorizedGas price: महंगाई से मिली राहत, LPG सिलेंडर हुआ 115 रुपये सस्ता,...

Gas price: महंगाई से मिली राहत, LPG सिलेंडर हुआ 115 रुपये सस्ता, ये हैं नई दरें

Gas price: महंगाई से मिली राहत, LPG सिलेंडर हुआ 115 रुपये सस्ता, ये हैं नई दरें

Gas price: बढ़ती महंगाई के बीच नवंबर की पहली तारीख राहतों का पिटारा लेकर आई है.

सरकार ने लोगों को राहत देते हुए कमर्शियल एलपीजी के दामों में कमी की है.

हालांकि घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 115.50 रुपये घटा दिए हैं.

6 जुलाई से घरेलू सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

क्या हैं नई दरें

  •  19 किलो के इंडेन एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत अब 1744 रुपये है. पहले यह 1859.5 रुपये थी.

  • कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1846 रुपये होगी. पहले लोगों को 1995.50 रुपये चुकाने पड़ते थे.

  • मुंबई में पहले लोग 1844 में कमर्शियल सिलेंडर खरीदते थे, लेकिन अब 1696 रुपये चुकाने पड़ेंगे.

  •  चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1893 रुपये है. पहले इसके लिए 2009.50 रुपये देने पड़ते थे.

14.2 किलो वाले सिलेंडर के क्या हैं दाम?

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 1053 रुपये, कोलकाता में 1079, चेन्नई में 1068.5 और

मुंबई में 1052 रुपये में मिल रहा है. भारत की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को

गैस सिलेंडरों के दामों में कटौती करती हैं. कमर्शियल सिलेंडरों का इस्तेमाल होटलों,

खाने-पीने की दुकानों में होता है. इससे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी. यह लगातार छठा महीना है,

जब कमर्शियल गैस के दामों (Gas price) में कमी की गई है. बता दें कि 1 अक्टूबर को

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 25.5 रुपये की कटौती की गई थी.

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, त्योहारी सीजन के कारण आर्थिक गतिविधियों में तेजी

आने के कारण अक्टूबर की पहली छमाही में भारत में ईंधन की बिक्री बढ़ी है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री में साल-दर-साल (YoY) 22-26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है,

जबकि अक्टूबर 2022 की पहली छमाही में महीने-दर-महीने भी बढ़ोतरी हुई है.

1 से 15 अक्टूबर, 2022 के दौरान पेट्रोल की बिक्री 22.7 प्रतिशत बढ़कर 1.28 मिलियन टन हो गई है.

जबकि इसी अवधि में साल 2021 में 1.05 मिलियन टन की खपत हुई थी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -