HomeUncategorizedgovernment is giving free laptop: 5 लाख स्टूडेंट्स को सरकार दे रही...

government is giving free laptop: 5 लाख स्टूडेंट्स को सरकार दे रही फ्री लैपटॉप! जानें मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने क्या कहा?

government is giving free laptop: 5 लाख स्टूडेंट्स को सरकार दे रही फ्री लैपटॉप! जानें मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने क्या कहा?

government is giving free laptop: केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं,

गरीबों और किसानों समेत स्टूडेंट्स के लिए भी कई खास स्कीम चलाई जाती हैं.

बता दें कई राज्य सरकारों ने स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप की सुविधा दी है

और हाल ही में सोशल मीडिय पर एक मैसेज वायरल हो रहा है,

जिसमें कहा जा रहा है कि एजुकेशन मिनिस्ट्री 5 लाख स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप देगी.

जानें क्या है सच्चाई?

पीआईबी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई के बारे में पता लगाया है.

आइए आपको बताते हैं कि क्या केंद्र सरकार की तरफ से सच में फ्री लैपटॉप बांटे जा रहे हैं-

PIB ने किया ट्वीट

पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है,

जिसमें दावा किया जा रहा है कि मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन 5 लाख फ्री लैपटॉप का वितरण करेगी और

यह सभी स्टूडेंट्स को बांटे जाएंगे. इस मैसेज में वेबसाइट लिंक भी दिया गया है.

PIB ने दी जानकारी-

पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया है कि जो लिंक सर्कुलेट हो रहा है वह फेक है.

केंद्र सरकार की ओर से इस तरह की कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है.

फेक मैसेज से रहें सतर्क

पीआईबी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के मैसेज से सभी लोग सावधान रहें.

पीआईबी ने लोगों से ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड नहीं करने को कहा.

ऐसे मैसेज के बहकावे में आकर आप अपनी निजी जानकारी और पैसों को खतरे में डालते हैं.

वारयल मैसेज का करा सकते हैं फैक्ट चेक

अगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए

फैक्ट चेक करा सकते हैं. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं.

इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है.

इसके अलावा आप वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -