HomeUncategorizedHDFC Bank ने आज से कर दिया बड़ा बदलाव, करोड़ों ग्राहकों को...

HDFC Bank ने आज से कर दिया बड़ा बदलाव, करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा डबल फायदा, जल्दी जानिए 

HDFC Bank ने आज से कर दिया बड़ा बदलाव,करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा डबल फायदा,जल्दी जानिए

HDFC Bank : प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank ने ग्राहकों को दिवाली के बाद बड़ा तोहफा दिया है.

बैंक एक बार फिर से फिक्सड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है.

अब से बैंक के ग्राहकों को डबल फायदा मिलेगा. इससे पहले भी बैंक इसी महीने में ब्याज दरों में इजाफा कर चुका था.

आइए जानिए अब से आपको एफडी पर कितना ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा.

आज से लागू हो गई नईं दरें

HDFC Bank की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बैंक की नई दरें 26 अक्टूबर यानी आज से लागू हो गई हैं

और इन बढ़ी हुई ब्याज दरों का फायदा 2 करोड़ रुपये से कम एफडी कराने वालों को ही मिलेगा.

बता दें बैंक ने इस बार ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है.

7 दिन से लेकर 10 साल तक की करा सकते हैं एफडी

बैंक ने बताया कि आज की गई बढ़ोतरी के बाद से सामान्य ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक मैच्योर होने वाली

एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 6.25 फीसदी तक का फायदा मिलेगा.

बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि की फिक्सड डिपॉजिट की सुविधा देता है.

HDFC Bank FD Latest Rates –

>> 7 से 14 दिन – 3 फीसदी

>> 15 से 29 दिन – 3 फीसदी

>> 30 से 45 दिन – 3.50 फीसदी

>> 46 से 60 दिन – 4 फीसदी

>> 61 से 89 दिन – 4.50 फीसदी

>> 90 दिन से 6 महीने – 4.50 फीसदी

>> 6 महीने 1 दिन से 9 महीने – 5.25 फीसदी

>> 9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम – 5.50 फीसदी

>> 1 साल से 15 महीने – 6.10 फीसदी

>> 15 महीने से 18 महीने – 6.15 फीसदी

>> 18 महीने से 21 महीने – 6.15 फीसदी

>> 21 महीने से 2 साल – 6.15 फीसदी

>> 2 साल 1 दिन – 3 साल- 6.25 फीसदी

>> 3 वर्ष 1 दिन से 5 वर्ष – 6.25 फीसदी

>> 5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष – 6.20 फीसदी

सीनियर सिटीजन्स को मिलता है ज्यादा ब्याज

अगर सीनियर सिटीजन्स की बात की जाए तो इन ग्राहकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में

50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज का फायदा मिलता है. आज हुए इजाफे के बाद में सीनियर सिटीजन्स को

7 दिनों से 10 साल की अवधि वाली FD पर 3.5 फीसदी से 6.95 फीसदी तक की ब्याज दर मिलेगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -