HomeUncategorizedjob in electricity department:UP में बिजली विभाग में निकली नौकरी, बस इतनी...

job in electricity department:UP में बिजली विभाग में निकली नौकरी, बस इतनी मांगी है पढ़ाई; आवेदन फीस 12 रुपये!

job in electricity department:UP में बिजली विभाग में निकली नौकरी, बस इतनी मांगी है पढ़ाई; आवेदन फीस 12 रुपये!

job in electricity department:उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने कंप्यूटर

सहायक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार खाली पदों के लिए

आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन विंडो 6 सितंबर 2022 को खुल गई है.

फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर, 2022 रात 11:45 बजे तक है

. कंप्यूटर सहायक के कुल 31 पदों को भरने के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है.

इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) दो पार्ट में आयोजित किया जाएगा.

सीबीटी में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

सीबीटी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा.

पात्र होने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल होनी चाहिए

वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए

ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों के पास किसी

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

आवेदन फीस की बात करें तो अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए

आवेदन फीस 1180 रुपये और एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 826 रुपये है.

वहीं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 12 रुपये है.

यूपी के विद्युत उत्पादन निगम में कंप्यूटर सहायक के पदों पर कराई जा रही

भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व कम्प्यूटर स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

नोटिफिकेशन के अनुसार फाइनल रूप से सिलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल – 4 के आधार पर

प्रारंभिक वेतन 27,000 रुपये दिया जाएगा. इसके अलावा कैंडिडेट्स को

राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार दिए जाने वाले भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -