HomeUncategorizedJobs: आपके पास हैं ये योग्यता तो 5000 से ज्यादा पदों पर...

Jobs: आपके पास हैं ये योग्यता तो 5000 से ज्यादा पदों पर निकली हैं सरकारी नौकरी

Jobs: आपके पास हैं ये योग्यता तो 5000 से ज्यादा पदों पर निकली हैं सरकारी नौकरी

FCI Recruitment 2022: भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने अपनी आधिकारिक

वेबसाइट यानी recruitmentfci.in और रोजगार समाचार पत्र में कैटेगरी 3 के तहत गैर कार्यकारी पदों के लिए एक

भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. FCI का टारगेट पूरे देश में फैले FCI डिपो और कार्यालयों में सहायक ग्रेड 3 (AG-III),

जूनियर इंजीनियर (JE), टाइपिस्ट, और स्टेनोग्रफर ग्रेड 2 (स्टेनोग्रफर ग्रेड II) समेत 5043 पदों को भरा जाना है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 सितंबर 2022 से 5 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है

. खाली पदों की डिटेल, पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक, नोटिफिकेशन लिंक और दूसरी डिटेल यहां दी गई हैं.

सैलरी

सैलरी की बात करें तो JE के पद पर सिलेक्ट होने वालों को 34000 से लेकर 103400 रुपये महीना तक,

स्टेनो ग्रेड 2 के पद पर सिलेक्ट होने वालों को 30500 से लेकर 88100 रुपये महीना तक

और एजी ग्रेज 3 के पद पर सिलेक्ट होने वालों को 28200 से लेकर 79200 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी.

सिलेक्शन प्रोसेस

सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो सबसे पहले एक लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा में पास होने वालों को स्किल

टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट (अगर पोस्ट के लिए जरूरी है तो) के लिए बुलाया जाएगा.

इस राउंड को क्लियर करने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. डॉक्यमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेडिकल एग्जामिनेशन होगा.

आवेदन फीस

आवेदन फीस की बात करें तो UR / OBC / EWS कैटेगरी वालों को 500 रुपये, इसके अलावा किसी भी कैटेगरी के

कैंडिडेट्स से कोई फीस नहीं ली जाएगी. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग और ई चालान के माध्यम

से किया जा सकता है. सबसे अधिक 2388 वैकेंसी नॉर्थ जोन में हैं.

साउथ जोन में 989, ईस्ट जोन में 768, वेस्ट जोन में 713 और नॉर्थ ईस्ट जोन में 185 वैकेंसी हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -