HomeUncategorizedMutual Fund: सरकार की गारंटी पर मिलेंगे 16 लाख रुपये, निवेश के...

Mutual Fund: सरकार की गारंटी पर मिलेंगे 16 लाख रुपये, निवेश के लिए इससे अच्‍छी स्‍कीम नहीं मिलेगी

Mutual Fund: सरकार की गारंटी पर मिलेंगे 16 लाख रुपये, निवेश के लिए इससे अच्‍छी स्‍कीम नहीं मिलेगी

Mutual Fund:पोस्ट ऑफिस में निवेश सुरक्षित माना जाता है. दरअसल,

शेयर मार्केट और म्‍यूचुअल फंड (Mutual Fund) में रिटर्न अच्‍छा होता है

लेकिन वहां रिस्क फैक्टर भी उतना ही होता है. लेकिन, कई लोग रिस्‍क नहीं लेना चाहते हैं.

ऐसे में, आप ऐसी जगह इंवेस्‍ट करें, जहां आपका पैसा एकदम सिक्योर रहे

और बिना किसी रिस्क के आपको अच्‍छा रिटर्न मिले. अगर आप भी ऐसा निवेश करना चाहते हैं

जहां तगड़ा मुनाफा हो, तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की ये स्‍कीम बेहतर हो सकती है.

अगर आपने पोस्‍ट ऑफिस की इस स्‍कीम में खाता खुलवाया तो आप लाखों का रिटर्न पा सकते हैं.

100 रुपये से कर सकते हैं शुरुआत

पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम रेकरिंग डिपॉजिट  में निवेश पूरी तरह से सिक्‍योर होता है.

इस योजना में आप 100 रुपये से निवेश कर सकते हैं और अधिकतम कितना निवेश करना है

उसकी कोई लिमिट तय नहीं है. रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप अपनी सुविधा के मुताबिक एक साल,

दो साल या उससे ज्‍यादा समय के लिए निवेश कर सकते हैं. इस योजना में पोस्‍ट ऑफिस हर तिमाही पर ब्याज भी देता है.

लोन भी लिया जा सकता है

पोस्‍ट ऑफिस की इस योजना में 18 वर्ष या उससे ज्‍यादा उम्र का कोई भी शख्‍य अपना खाता खुलवा सकता है.

माता या पिता अपने नाबालिग बच्चे का खाता खुलवा सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से आपको लोन भी मिल सकत है.

लोन लेने के लिए आपको अपनी पोस्‍ट ऑफिस ब्रांच में संपर्क करना होता है. इस लोन को आप 12 किस्‍त में जमा

भी कर सकते हैं. आपके खाते में जितना पैसा जमा हुआ है, उसका 50% अमाउंट आप लोन के रूप में ले सकते हैं.

ऐसे मिलेंगे 16 लाख रुपये

रेकरिंग डिपॉजिट योजना में अगर आप हर महीने 10,000 रुपये की रकम निवेश करते हैं,

तो 10 साल बाद आपको 16 लाख रुपये से भी ज्‍यादा की रकम मिलेगी.

मान लीजिए कि आप हर महीने 10,000 रुपये जमा करते हैं, तो एक साल में आप 1 लाख 20 हजार रुपये जमा करेंगे.

ऐसे ही आपको 10 साल तक इस योजना में निवेश करना होगा.

Mutual Fund

इस तरह आप 12 लाख रुपये निवेश के रूप में जमा करेंगे. इसके बाद योजना के मैच्योर होने पर

आपको रिटर्न के रूप में 4,26,476 रुपये मिलेंगे. ऐसे आपको 10 साल बाद

कुल 16,26,476 रुपये मिलेंगे. इस तरह आप रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश कर लाखों रुपये कमा सकते हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -