HomeUncategorizedNew Car: लॉन्च हुई एक और धांसू SUV, कीमत सिर्फ इतनी सी...

New Car: लॉन्च हुई एक और धांसू SUV, कीमत सिर्फ इतनी सी लेकिन फीचर्स बहुत सारे!

New Car: लॉन्च हुई एक और धांसू SUV, कीमत सिर्फ इतनी सी लेकिन फीचर्स बहुत सारे!

New Car: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कोडा ने अपनी मिडसाइज एसयूवी कुशाक (Skoda Kushaq) का

एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है, जिसकी

शुरुआती कीमत 15.59 लाख रुपये है.

एनिवर्सरी एडिशन 4 वेरिएंट में उपलब्ध है. एनिवर्सरी एडिशन का हर वेरिएंट,

इसके रेगुलर मॉडल के समान वेरिएंट की तुलना में 30,000 रुपये महंगा है.

टॉप-ऑफ-द-लाइन स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी

एडिशन की कीमत 19.09 लाख रुपये है.

यानी, इसके एनिवर्सरी एडिशन की कीमत 15.59 लाख रुपये से शुरू होकर 19.09 लाख रुपये तक जाती है.

स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन के सभी वेरिएंट की कीमतें

— Style 1.0 TSI MT- 15.59 लाख रुपये

— Style 1.0 TSI AT- 17.29 लाख रुपये

— Style 1.5 TSI MT- 17.49 लाख रुपये

— Style 1.5 TSI DCT- 19.09 लाख रुपये

कुशाक एनिवर्सरी एडिशन के फीचर्स

कुशाक एनिवर्सरी एडिशन को स्टैंडर्ड मॉडल के समान बॉडी पेंट ऑप्शन्स में पेश किया गया है

लेकिन इन्हें अलग करने के लिए सी-पिलर और स्टीयरिंग

व्हील पर स्पेशल ‘एनिवर्सरी एडिशन’ बैजिंग दी गई है.

इसमें नए कंट्रास्ट स्टिचिंग, डोर-एज प्रोटेक्टर और

दरवाजों पर थोड़ा क्रोम एलिमेंट दिया गया है.

फीचर्स की बात करें तो स्कोडा कुशाक एनिवर्सरी एडिशन में

10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है,

जो ऐप्पल कारप्ले और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है.

इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रेन-सेंसरिंग वाइपर भी दिए गए हैं.

कुशाक एनिवर्सरी एडिशन के सेफ्टी फीचर्स और इंजन ऑप्शन्स

यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और ट्रैक्शन कंट्रोल

जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ग्लोबल एनसीएपी ने हाल ही में इसे 5-स्टार सेफ्टी-रेटिंग दी है.

कार में क्रूज कंट्रोल भी मिलता है. यह दो इंजन विकल्पों के साथ आती है,

ज 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -