HomeUncategorizedration cards:सर्द‍ियों में राशन को लेकर सरकार ने लागू क‍िया नया न‍ियम,...

ration cards:सर्द‍ियों में राशन को लेकर सरकार ने लागू क‍िया नया न‍ियम, खुशी से उछल पड़े लाभार्थी

ration cards:सर्द‍ियों में राशन को लेकर सरकार ने लागू क‍िया नया न‍ियम, खुशी से उछल पड़े लाभार्थी

ration cards: अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो इस खबर के बारे में आपको रहना चाह‍िए.

राशन कार्ड धारकों को केंद्र सरकार और व‍िभ‍िन्‍न राज्‍य सरकारों की तरफ से तमाम सुव‍िधाएं मुहैया कराई जाती हैं.

हाल ही में ह‍िमाचल प्रदेश सरकार ने सर्द‍ियों के बढ़ते प्रकोप को ध्‍यान में रखते हुए राज्‍य के 20 लाख राशन कार्ड धारकों

को 12.5 क‍िलो आटा देने की बजाय हर महीने 13 क‍िलो आटा देने का फैसला क‍िया है.

फ‍िर से म‍िलेगी चीनी और मसूर की दाल

अब राशन कार्ड धारकों के ह‍ित में आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से भी एक बड़ा फैसला ल‍िया गया है.

आंध्र प्रदेश के नागरिक आपूर्ति विभाग ने बीपीएल (BPL) कार्ड धारकों के ल‍िए द‍िसंबर से

राशन में चीनी और मसूर की दाल शाम‍िल करने का न‍िर्णय ल‍िया है.

आगामी त्‍योहार क्र‍िसमस और संक्रांत‍ि को देखकर यह न‍िर्णय ल‍िया गया है.

दूसरी तरफ राज्‍य के सफेद राशन कार्ड धारकों को मोबाइल डिस्पेंसिंग

यूनिट (MDU) के जर‍िये तीन महीने बाद घर तक सामान पहुंचाया जा रहा है.

एक किलो दाल के ल‍िए देने होंगे 67 रुपये

आपको बता दें पहले सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारकों को रियायती दर पर चावल, दाल, चीनी, फूड ऑयल आदि

सामान उपलब्ध कराया जाता था. लेक‍िन धीरे-धीरे विभाग की तरफ से सब्सिडी रेट पर आपूर्ति की जाने वाली

चाजों की संख्‍या कम कर दी गई. अब फ‍िर से चीनी और मसूर की लाल दाल को देना शुरू क‍िया जा रहा है.

इसके ल‍िए एक किलो दाल के ल‍िए 67 रुपये और आधा क‍िलो चीनी के ल‍िए 17 रुपये का भुगतान करना होगा.

फ्री राशन या सब्‍स‍िडाइज रेट पर राशन लेने वालों के ल‍िए UIDAI की तरफ से बड़ी जानकारी दी गई है.

सरकार की तरफ से ल‍िए गए न‍िर्णय से करोड़ों लोग प्रभाव‍ित होंगे. UIDAI की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया

क‍ि आप देशभर में कहीं पर भी आधार के जरिए राशन ले सकते हैं.

इस सुविधा का फायदा आप सिर्फ तब ले सकते हैं जब आपका आधार कार्ड अपडेट होगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -