HomeUncategorizedShare market: एक लाख को 3 करोड़ बनाकर दिया छप्पर फाड़ रिटर्न,...

Share market: एक लाख को 3 करोड़ बनाकर दिया छप्पर फाड़ रिटर्न, इस शेयर ने लोगों को दिलाया गाड़ी-बंगला 

Share market: एक लाख को 3 करोड़ बनाकर दिया छप्पर फाड़ रिटर्न, इस शेयर ने लोगों को दिलाया गाड़ी-बंगला

Share market: भारतीय शेयर बाजार में हजारों शेयर हैं. वहीं शेयर बाजार में हर कोई मुनाफा कमाने के इरादे से

निवेश करता है. हालांकि ऐसा बहुत ही कम होता है कि लोगों को कोई एक ही शेयर करोड़पति बना दे.

भारतीय शेयर बाजार में ऐसे कुछ गिनती के शेयर भी हैं जिन्होंने अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है.

वहीं ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयरों को मल्टीबैगर शेयर के तौर पर भी जाना जाता है.

शेयर बाजार (Share market) में कई मल्टीबैगर स्टॉक शामिल है और आज हम आपको एक ऐसे ही

मल्टीबैगर शेयर के बारे में बताने वाले हैं, जिसने अपने निवेशकों को छप्पर फाड़ रिटर्न दिया है.

ये है शेयर

हम बात कर रहे हैं Aegis Logistics कंपनी के शेयर की. Aegis Logistics कंपनी के शेयर ने

अपने निवेशकों को करोड़पति तक बना दिया है. इसकी गवाही कंपनी के शेयर प्राइज भी देते हैं.

एक वक्त था जब कंपनी के शेयर के दाम 1 रुपये से भी कम थे. 1 जनवरी 1999 को कंपनी के शेयर की कीमत मात्र

0.60 रुपये थी. हालांकि अब कंपनी के शेयर की कीमत आसमान छू रही है.

इतना हुआ प्राइज

Aegis Logistics कंपनी का शेयर प्राइज अब 300 रुपये के भी पार जा चुका है

और 11 जून 2021 को कंपनी के शेयर का क्लोजिंग दाम एनएसई पर 380.75 रुपये का रहा है.

वहीं अब इस कंपनी का 52 वीक हाई प्राइज 308 रुपये है और इसका 52 वीक लो प्राइज 167.25 रुपये है.

कंपनी के शेयर ने 25 अक्टूबर 2022 को 297.75 रुपये पर क्लोजिंग दी है.

निवशक बन जाते करोड़पति

वहीं अगर कंपनी के शेयर को कोई निवेशक साल 1999 या साल 2000 में 1 रुपये के दाम पर खरीदता तो उसे

1 लाख शेयर के लिए 1 लाख रुपये का निवेश करना होता. वहीं अब 300 रुपये के दाम पर उन एक लाख शेयर की

कीमत 3 करोड़ रुपये हो चुकी होती. ऐसे में कंपनी के शेयर खरीदने वाले

निवेशक करोड़पति बन जाते और आसानी से गाड़ी और बंगला भी खरीद सकते.

(डिस्कलेमर : किसी भी तरह का निवेश करने से पहले एक्सपर्ट से जानकारी कर लें. कम्प्यूटर जगत समाचार पत्र किसी भी तरह के निवेश के लिए आपको सलाह नहीं देता.)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -