HomeUncategorizedShocking revelation in the  survey:स्मार्टफोन की लत माता-पिता के लिए बनी टेंशन,...

Shocking revelation in the  survey:स्मार्टफोन की लत माता-पिता के लिए बनी टेंशन, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Shocking revelation in the  survey:स्मार्टफोन की लत माता-पिता के लिए बनी टेंशन, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Shocking revelation in the survey:दक्षिण कोरिया में शनिवार को एक सर्वे में खुलासा हुआ कि

अधिकतर माता-पिता छोटे बच्चों की देखभाल करने के लिए स्मार्टफोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर काफी हद तक

निर्भर रहते हैं. यह सर्वे देश में युवाओं के बीच स्मार्टफोन की बढ़ती लत के एक ग्राफ को भी दर्शाता है.

कोरिया इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड केयर एंड एजुकेशन ने 1 से 7 साल के उम्र के बच्चों के साथ

1,500 माता-पिता पर सर्वे किया. सर्वे में 70.2 प्रतिशत लोगों ने कहा कि

उन्होंने अपने बच्चों को रोजमर्रा के कामों को संभालने के लिए घर पर स्मार्टफोन सौंपे हैं.

Shocking revelation in the survey

न्यूज़ एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अगस्त में किए गए

सर्वे की रिपोर्ट संस्थान ने हाल ही में पब्लिश की है. जवाब देने वालों में से 74.3 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों

को सार्वजनिक गतिविधियों के दुष्प्रभाव से दूर रखने के लिए स्मार्टफोन

दिया, जबकि 52 प्रतिशत ने पढ़ाई के लिए इसका हवाला दिया.

कम उम्र से ही लग रही स्मार्टफोन की लत

सर्वे के अनुसार, 12 से 18 महीने की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन के संपर्क में आने वाले बच्चों की

दर 20.5 प्रतिशत थी. वहीं 18 से 24 महीने की उम्र के बच्चों का प्रतिशत 13.4 प्रतिशत है.

हर हफ्ते स्मार्टफोन के साथ इतना टाइम है बितता

 

बच्चों का स्मार्टफोन, टैबलेट या कंप्यूटर इस्तेमाल करने का टाइम प्रति सप्ताह 55.3 मिनट था.

सर्वे के अनुसार, वीकेंड में यह 97.6 मिनट दर्ज किया गया है.

सर्वे के नतीजे देश में युवाओं में स्मार्टफोन की बढ़ती लत की समस्या को दर्शाता है.

साल 2020 में विज्ञान और आईसीटी मंत्रालय द्वारा किए गए अध्ययन के

अनुसार, 35.8 प्रतिशत किशोर और 27.3 प्रतिशत बच्चे स्मार्टफोन पर निर्भर होते जा रहे हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -