HomeUncategorizedStock Market:शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद; इन शेयरों...

Stock Market:शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद; इन शेयरों ने दिया बड़ा झटका

Stock Market:शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद; इन शेयरों ने दिया बड़ा झटका

Stock Market:ग्लोबल मार्केट में चल रहे उठा-पटक का असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है.

प‍िछले छह द‍िन से ग‍िरावट के बाद आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे न‍िशान के साथ खुले.

लेकिन दिन भर के कारोबारी सेशन के बाद बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है.

आज 30 शेयरों वाला सेंसेक्‍स 188.32 अंक यानी 0.33% की गिरावट के साथ 56,409.96 पर बंद हुआ है

जबकि 50 शेयरों वाले नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज की न‍िफ्टी 40.50 अंक यानी 0.24% की गिरावट के साथ 16,818.10 पर बंद हुआ है.

कैसा रहा Stock Market का हाल?

आज के कारोबार के दौरान फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, मीडिया में तेजी रही

जबकि एनर्जी, ऑटो, आईटी, आयल एंड गैस सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 12 शेयर हरे निशान में बंद हुए वहीं 18 शेयर गिरावट के साथ क्लोज हुए,

जबकि निफ्टी इंडेक्स के 50 शेयरों में 25 शेयर लाल निशान में तो 25 शेयर हरे निशान में बंद हुए.

ग्लोबल मार्केट में रही रौनक

दूसरी तरफ अमेरिकी बाजार ने भी छह द‍िन की गिरावट के बाद तेजी दर्ज की

बुधवार को यूएस मार्केट 2 से 3 प्रत‍िशत तक चढ़ गया. डाउ जोंस (Dow Jones) 549 अंक की छलांग लगागर

29,684 पर बंद हुआ. नैस्डैक में 222 अंक की तेजी देखी गई और यह 11,052 अंक पर पहुंच गया.

S&P 500 में 1.97 प्रत‍िशत की तेजी आई. SGX निफ्टी 175 अंक की तेजी के साथ

17050 के पास ट्रेड कर रहा है. जापान का निक्केई भी मजबूत हुआ है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -