HomeUncategorizedUPPCL में सहायक लेखाकार के पदों पर भर्ती, आठ नवंबर से शुरू...

UPPCL में सहायक लेखाकार के पदों पर भर्ती, आठ नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

UPPCL में सहायक लेखाकार के पदों पर भर्ती, आठ नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

UPPCL recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट अकाउंटैंट के

पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपीपीसीएल की इस भर्ती के लिए

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर को शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की

अंतिम तिथि 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। कुल रिक्तियों की संख्या 188 है।

यूपीपीसीएल(UPPCL) की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.upenergy.in पर

जाकर भरे जा सकते हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 30 नवंबर तक जमा कराया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

यूपीपीसीएल (UPPCL) भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 08-11-2022

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की अंतिम तिथि – 30-11-2022

लिखित परीक्षा की तिथि – सेकंड वीक, जनवरी 2023

यूपीपीसीएल भर्ती परीक्षा का आयोजन जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाना संभावित है।

यूपीपीसीएल(UPPCL) भर्ती 2022 में रिक्तियों का ब्योरा : यूपीपीसीएल की

इस भर्ती में असिस्टैंट अकाउंटैंट के कुल 188 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इनमें से अनारक्षित के लिए 79 पद, 18 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, 47 पद ओबीसी,

एससी के लिए 37 और एसटी के लिए 05 पद निर्धारित हैं।

यूपीपीसीएल भर्ती 2022 की आयु सीमा – इस भर्ती में आवेदन

के लिए आवेदन की उर्म 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यूपीपीसीएल भर्ती 2022 आवेदन शुल्क: यूपीपीसीएल की इस भर्ती में आवेदन शुल्क अनारक्षितों,

ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 1180 रुपए। वहीं एससी, एसटी वर्ग के लिए आवेदन

शुल्क 826 रुपए तय है। वहीं दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 12 रुपए तय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -