HomeUncategorizedक्या खाते में नहीं पहुंचे 2 हजार रुपये? उत्तर प्रदेश Government ने...

क्या खाते में नहीं पहुंचे 2 हजार रुपये? उत्तर प्रदेश Government ने किसानों की मदद के लिए किया ये काम

क्या खाते में नहीं पहुंचे 2 हजार रुपये? उत्तर प्रदेश Government ने किसानों की मदद के लिए किया ये काम

Government:केंद्र सरकार द्वारा सोमवार यानी 17 अक्टूबर को 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त ट्रांसफर कर दी गई है.

फिलहाल कई किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि अभी भी नहीं पहुंची है.

इन किसानों को धैर्य बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. दरअसल,

किसानों के खाते में धीरे-धीरे इस योजना की राशि पहुंच रही है.

इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करें किसान

परेशान किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार (Government) ने कॉल सेंटर स्थापित किया है.

किसान टोल फ्री नंबर 18001801488 पर संपर्क इस योजना संबंधी अपनी

सभी परेशानियों का समाधान पा सकते हैं. किसानों को सलाह दी गई है

कि 18 अक्टूबर के बाद अपने बैंक के नजदीकी ब्रांच में जाकर पॉसबुक में एंट्री करा लें.

ऐसा करने से सुनिश्चित हो जाएगा कि उनके अकाउंट में दो हजार रुपये की राशि पहुंच गई है.

यहां से कराएं ई-केवाईसी

अभी भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने ई-के वाईसी की प्रकिया नहीं पूरी की है.

इन किसानों को 12वीं किस्त से वंचित रखा गया है. किसान अभी भी जनसेवा केंद्रों के माध्यम से या पीएम किसान

योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस प्रकिया को पूरा कर सकते हैं.

राजकीय कृषि बीज भंडार पर हेल्पडेस्क स्थापित

किसानों के लिए प्रत्येक विकास खंड में राजकीय कृषि बीज भंडार पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है.

किसान इन हेल्पडेस्क पर जाकर अपने भूलेखों का सत्यापन करा

सकते हैं. इसके अलावा उप कृषि निदेशक से भी संपर्क कर सकते हैं.

यहां भी कर सकते हैं संपर्क

12वीं किस्त खाते में नहीं पहुंचने पर आप पीएम किसान योजना के

हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं.

इसके अलावा ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर आप

अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं. इसके बाद आपकी समस्या का निपटारा किया जाएगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -