HomeUttar Pradeshएक घंटे में चोरी का मोबाइल बरामद, पुलिस की तत्परता की ग्रामीणों...

एक घंटे में चोरी का मोबाइल बरामद, पुलिस की तत्परता की ग्रामीणों ने की सराहना

एक घंटे में चोरी का मोबाइल बरामद, पुलिस की तत्परता की ग्रामीणों ने की सराहना

 

 

राजन विश्वकर्मा का रिपोर्ट…

Police नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चितहा गांव में घर के अंदर से चोरी हुए एंड्रॉयड मोबाइल को पुलिस ने शिकायत मिलने के महज एक घंटे के भीतर सर्विलांस की मदद से बरामद कर लिया। मोबाइल चालू हालत में गांव के बाहर खाद के ढेर के अंदर से मिला। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली और ग्रामीणों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

चितहा गांव निवासी राजमणि तिवारी ने बताया कि वह शाम के समय अपना एंड्रॉयड मोबाइल घर के अंदर जंगले पर चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल गायब होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल अमित यादव और दीपक कुमार को मोबाइल बरामद करने की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिसकर्मियों ने सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और गांव के बाहर खाद रखने वाले स्थान पर पहुंचे। वहां खाद के अंदर चालू हालत में मोबाइल बरामद कर लिया गया।इसके बाद पुलिस ने राजमणि तिवारी को थाने बुलाकर उनका मोबाइल सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर राजमणि तिवारी, कृष्ण तिवारी समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -