HomeWorldearthquake: भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 20 की मौत, 300 से ज्यादा लोग...

earthquake: भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 20 की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल

earthquake: भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 20 की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल

earthquake: दक्षिण पूर्वी एशियाई देश इंडोनेशिया में आए भूकंप के भीषण झटके में 20 लोगों की मौत हो गई है

और 300 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं। रिक्‍टर पैमाने पर यह भूकंप 5.6 की तीव्रता वाला था।

इस भूकंप से पश्चिमी जावा प्रांत में भारी तबाही मची है। इस भूकंप (earthquake) का केंद्र चिआनजूर में था

जो पश्चिमी जावा का एक कस्‍बा है। एक सरकारी अधिकारी हर्मन सुहेरमन ने मृतकों की संख्‍या की पुष्टि की है।

हर्मन ने मेट्रो टीवी को बताया कि कम से कम 20 लोग मारे गए हैं।

सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे वीडियो में भूकंप के दौरान इमारतें हिलती हुई दिख रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि उन्‍होंने दो लोगों को चिआनजूर से मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला है।

एक व्‍यक्ति की लाश भी मिली है। चिआनजूर के पुलिस चीफ दोनी हर्मवान ने कहा कि हम एक महिला और

एक बच्‍चे को जिंदा निकालने में सफल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अभी हम केवल इसकी जानकारी दे सकते हैं।

इंडोनेशिया की स्‍थानीय मीडिया ने दिखाया कि भूकंप (earthquake) की वजह से चिआनजूर में कई

इमारतें और उनकी छत गिर गई है। इंडोनेशिया के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है

कि अभी इलाके में और झटके आ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

उन्‍होंने कहा कि जनता इमारतों के आसपास से दूर रहे क्‍योंकि अभी और झटके आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि हताहतों की संख्‍या अभी और बढ़ सकती है।

भूकंप की चपेट में आए ज्‍यादातर लोग मलबे में दब गए थे और उनको फ्रैक्‍चर हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -