HomeBiharJobs तो म‍िली नहीं, नाटकीय ढंग से रेडलाइट एरिया में ब‍िक गई...

Jobs तो म‍िली नहीं, नाटकीय ढंग से रेडलाइट एरिया में ब‍िक गई म‍ह‍िला, जिले में अजीबो गरीब मामला…? 

Jobs तो म‍िली नहीं, नाटकीय ढंग से रेडलाइट एरिया में ब‍िक गई म‍ह‍िला, जिले में अजीबो गरीब मामला…?

ब‍िहार के सीतामढ़ी में अजीबो-गरीब मामले का पर्दाफाश हुआ है।

पार‍िवार‍िक व‍िवाद के चलते घर से नौकरी (Jobs) की तलाश में न‍िकली मह‍िला चलते-चलते पूर्णिया के रेडलाइट

एरिया ब‍िक गई, लेक‍िन इस घटना के पीछे कई रोचक कहानी है। मह‍िला का मैंसुर से गलत संबंध के चलते घर में

बढ़ा था व‍िवाद। इसी दलदल से बचने के ल‍िए घर से न‍िकली और रेडलाइट एर‍िया में जाकर फंस गई। पूर्णिया के रेडलाइट

एरिया में मह‍िला की कीमत लगी 51 हजार रुपये। ज‍िस युवक के साथ नौकरी के ल‍िए न‍िकली वह रेडलाइट एर‍िया

का दलाल था। मह‍िला वहां से न‍िकले के ल‍िए रास्‍ता तलाश रही थी, लेक‍िन 25 द‍िन तक उस दलदल में रहने के बाद एक

कस्‍टमर से अपनी आपबीत सुनाई। फ‍िर उसकी मदद से उसके घर वालों को सूचना म‍िली।

15 हजार रुपये प्रत‍ि माह की लालच में फंसी

सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मह‍िला ज‍ब मुजफ्फरपुर स्‍टेशन पहुंची तो उसे एक व्‍यक्‍त‍ि

म‍िला जो 15 हजार रुपये प्रत‍ि माह द‍िलाने का वादा कर पूर्णिया लेकर चला गया। फ‍िर वहीं उसे 51 हजार रुपये में

शब्बो खातून नामक महिला को बेचकर फरार हो गया। ब‍िक्री की जानकारी पत‍ि को म‍िली तो उसने इसकी सूचना पुल‍िस

को दी बेलसंड थाना की पुलिस ने वहां की पुलिस के सहयोग से महिला को खुश्कीबाग रेडलाइट एरिया से बचाकर

सीतामढ़ी ले आयी। वहीं महिला के गायब होने पर मायके वालों ने उसके पति के खिलाफ महिला को गायब कर देने के

आरोप में बेलसंड थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। बताते चलें क‍ि महिला की शादी बेलसंड थाना क्षेत्र के ही एक गांव में हुई

थी। उसका भैंसुर उसपर गलत निगाह रखने लगा। फ‍िर दोनों के बीच आह‍िस्‍ता-आह‍िस्‍ता अंतरंग संबंध स्थापित हो गए।

इसको लेकर घर में विवाद होने लगा। फ‍िर मह‍िला बाहर नौकरी की तलाश में न‍िकल गई। मामले का पर्दाफाश होने के तेजी से चर्चा हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -