HomeCrimeपुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी नाजिम गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी नाजिम गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी नाजिम गिरफ्तार

Encounter: बागपत जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त नाजिम उर्फ नसीम को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना सिंघावली अहीर में दर्ज मुकदमा संख्या 241/26, धारा 305(क) बीएनएस में वांछित अभियुक्त नाजिम उर्फ नसीम हिसावदा मार्ग पर बंद भट्टे के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ अभियुक्त

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान अभियुक्त की गोली उपनिरीक्षक अमित कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त नाजिम उर्फ नसीम के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पिलाना भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नाजिम उर्फ नसीम पुत्र नानू खां, निवासी आशियाना सिटी, कस्बा व थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

यह हुई बरामदगी

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • – एक अवैध तमंचा .315 बोर
  • – एक जिंदा कारतूस .315 बोर
  • – दो खोखा कारतूस .315 बोर

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -