HomeUttar Pradeshयोगी कैबिनेट ने कई नगर पालिकाओं के विस्‍तार पर लगाई मुहर,....? 

योगी कैबिनेट ने कई नगर पालिकाओं के विस्‍तार पर लगाई मुहर,….? 

योगी कैबिनेट ने कई नगर पालिकाओं के विस्‍तार पर लगाई मुहर,….? 

लखनऊ स्थित लोकभवन में मंगलवार को योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई।

इस बैठक में 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग गई। नगर विकास के 12 प्रस्ताव पास हुए,

4 नए नगर पंचायत को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही किसानों को

सौगात भी दी है। फसलों को लेकर कई तरह के घाटे की सरकार अब भरपाई करेगी।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गोला से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरी का आकस्मिक निधन हो गया।

मंगलवार की सुबह विधायक लखीमपुर खीरी जिले के गोला से लखनऊ के लिए मीटिंग में निकले थे। सिधौली के पास

चलती गाड़ी में उन्‍हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद इलाज के लिए उन्‍हें

लखनऊ के हिन्द हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भाजपा विधायक अरविंद गिरी को मृत घोषित कर दिया।

राजधानी लखनऊ के होटल लेवाना सूईट में अग्निकांड में सोमवार को 4 लोगों की जान चली गई।

इसके बाद होटल लेवाना सुइट्स को सील करने के निर्देश दिए गए। जल्द ही इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई भी की

जाएगी। कहा जा रहा है कि जल्‍द ही होटल की बिल्डिंग पर बुल्‍डोजर चलेगा। दरअसल, इस होटल का निर्माण बिना

नक्‍शा पास कराए किया गया था। लेवाना सूईट के साथ ही लखनऊ के अन्य अवैध होटल भी मंगलवार से सील किए

जाएंगे। वहीं होटल के दोनों मालिकों और मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यूपी में छोटे उद्योग लगाने वालों को और अधिक सुविधाएं देने के लिए योगी आदित्‍यनाथ सरकार मंगलवार को नई

एमएसएमई नीति को मंजूरी दे सकती है। सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को 11 बजे कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -