HomeKushinagarकुशीनगर /खड्डा :गांव के विकास से ही देश और प्रदेश का विकास...

कुशीनगर /खड्डा :गांव के विकास से ही देश और प्रदेश का विकास होता: सांसद 

कुशीनगर /खड्डा :गांव के विकास से ही देश और प्रदेश का विकास होता: सांसद

जनपद कुशीनगर के खड्डा तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा रामपुर गोनहा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है।

गांव के विकास से ही देश और प्रदेश का विकास होता है। कहा की भाजपा की डबल इंजन की सरकार

समाज के अन्तिम वर्ग को सभी योजनाओं का लाभ दे रही है।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा की आज सरकार की सभी योजनाओं का लाभ धरातल

पर दिखाई दे रहा है, यही कारण है कि भाजपा में आम- जन का विश्वास बढ़ा है।

विकास करना ही हमारा मिशन है उस पर पूरी तरह खरा उतरने का कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता कुणाल राव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनींद्र गुप्ता ने सभी

अतिथियों को बुके एवं माल्यार्पण कर स्वागत और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डीपीआरओ अभय यादव, खण्ड विकास अधिकारी

विनीत यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्रा, बद्रीनाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी,

चन्द्र प्रकाश तिवारी, निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्रा, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव,

प्रद्युम्न तिवारी, बालमुकुंद दूबे, मिठाई लाल यादव, दुर्गेश्वर वर्मा, रामकृपाल कन्नौजिया,

आनन्द सिंह, बेगराज मौर्या, देवानंद तिवारी, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -