HomeBiharबगहा वाल्मीकिनगर स्टेट हाईवे पथ पर बहने लगा 1 फीट पानी

बगहा वाल्मीकिनगर स्टेट हाईवे पथ पर बहने लगा 1 फीट पानी

बगहा वाल्मीकिनगर स्टेट हाईवे पथ पर बहने लगा 1 फीट पानी

भारी बरसात के कारण बीटीआर के जंगल में भी आया पानी, उफान पर पहाड़ी नदियां

बगहा से प्रकाश राज कि रिपोर्ट:-

नेपाल के तराई क्षेत्रों में मंगलवार व बुधवार को लगातार बारिश होने के कारण पहाड़ी नदियां उफान पर आ गई ।

इसके साथ ही गंडक नदी के जल स्तर में भी तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। जिसके कारण गंडक नदी के साथ-साथ

वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के नीचले कई सारे हिस्सों में पानी भरने लगा है।

वही वाल्मिकीनगर बगहा मुख्य मार्ग पर हरदिया चाती के पास 1 फीट पानी बहने लगा है

पहाड़ी नदियां उफान पर

हरनाटांड नौरंगिया दोन वन सड़क पर जगह-जगह नदियों का पानी फैलने से दोन क्षेत्र के गांवों से हरनाटांड और बगहा

अनुमंडल मुख्यालय के लिए आवागमन ठप हो गया है। ट्रैक्टर के सहारे किसी तरह लोग जरूरतमंद समान लेने लोग

हरनाटांड आ रहे है। इन पहाड़ी नदियों का पानी वनवर्ती गांवों में भी फैलने लगा है। वनवर्ती गांवों के लोगों के अनुसार

नेपाल के जलग्रहण और तराई क्षेत्रों में बारिश होने से जंगल होकर गुजरी मनोर,

भपसा, हारहा, झिकैरी, रोहुआ, मसान, कापस , भलूही आदि पहाड़ी नदियां उफान पर है।

इन नदियों के उफान से वाल्मीकिनगर, गनौली, मदनपुर, हरनाटांड, चिऊटांहा, मंगुराहा, गोवर्धना, रघिया वन क्षेत्रों के

निचले इलाकों में पहाड़ी नदी और बारिश का पानी फैल रहा है। इसके साथ में बगहा में तेज बारिश की शुरुआत हो गई है।

गंडक में 50 हजार क्यूसेक पानी में हुआ इजाफा

गंडक नदी का जलस्तर सुबह 6 बजे एक लाख क्यूसेक था। जो 10 बजे बढ़कर 1 लाख 58 हजार तक पहुंच गया।

हालांकि दोपहर 2 बजे जलस्तर में थोड़ी सी गिरावट आई । लेकिन मौसम विभाग के अनुसार बगहा के आस पास और

नेपाल के तराई क्षेत्रोंं मे रात्रि मेंं भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -