HomeBiharlover:प्यार में धोखा खाए आशिक ने गर्लफ्रेंड के घर पर चढ़कर बरसाई...

lover:प्यार में धोखा खाए आशिक ने गर्लफ्रेंड के घर पर चढ़कर बरसाई गोलियां, फायरिंग के बाद दुम दबाकर भागे दोस्त

lover:प्यार में धोखा खाए आशिक ने गर्लफ्रेंड के घर पर चढ़कर बरसाई गोलियां, फायरिंग के बाद दुम दबाकर भागे दोस्त

lover: बिहार के वैशाली जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

हाजीपुर औद्योगिक थाना इलाके में प्यार में धोखा खाए एक आशिक ने दबंगों के साथ मिलकर

अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर चढ़कर दनादन गोलियां चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर घर के लोग लाठी-डंडा लेकर

उनके पीछे दौड़े। इसके बाद सभी बदमाश दुम दबाकर वहां से भागने लगे।

इस दौरान एक बदमाश अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग निकला। उसकी जेब से बंदूक की एक गोली भी गिर गई।

लड़की के परिजन की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायरिंग की घटना हिल्लापुर

गांव में बुधवार को हुई। पुलिस ने मौके से गोली और बाइक को बरामद किया और उन्हें जब्त कर थाने ले गई।

लड़की के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही एक बदमाश ने उसकी बहन से शादी करने का दबाव बना रहा है।

बुधवार सुबह प्रेमी अपने दबंग दोस्तों के साथ घर पर चढ़कर गोलीबारी

करने लगा। जब उन्हें लाठी-डंडों से दौड़ाया गया तो वे भाग निकले।

हालांकि, पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है। सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया

कि हिल्लापुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर गोली चलने की सूचना मिली है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। दोनों पक्षों के

बीच बहस हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -