HomeUncategorizedHuge fall in crude oil prices:कच्चा तेल सस्ता फिर भी क्यों बढ़...

Huge fall in crude oil prices:कच्चा तेल सस्ता फिर भी क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोलियम मंत्री ने बताई वजह

Huge fall in crude oil prices:कच्चा तेल सस्ता फिर भी क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोलियम मंत्री ने बताई वजह

Huge fall in crude oil prices:इन दिनों अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में

भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. कच्चे तेल के दाम पिछले 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं.

आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 92 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेंड कर रहा है.

Huge fall in crude oil prices

इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. इस बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है

कि आखिर कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हो रहा है.

नहीं सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की दामों में ज्यादा कटौती नहीं

करने वाली है. उनका कहना है कि तेल कंपनियों को अपने नुकसान की भरपाई के लिए अभी और समय चाहिए.

नुकसान की भरपाई करेंगी तेल कंपनियां

एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया ने उनसे सवाल किया कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुए

देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए

पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि विकसित देशों में जहां जुलाई-अगस्त के बीच ईंधन की कीमतों में

40 फीसदी तक का इजाफा हुआ, वहीं भारत मे करीब 2.12 फीसदी दाम कम हुए.

ऐसे में तेल कंपनियों को नुकसान हुआ. अब कंपनियां नुकसान की

भरपाई करने के लिए दामों को बढ़ाने का काम जारी रख सकती हैं.

घाटे में बेचा था पेट्रोल-डीजल

आपको बता दें कि पिछले महीने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी तेल

कंपनी इंडियन ऑयल ने घाटे में पेट्रोल-डीजल बेचा. कंपनी ने 10 रुपये प्रति लीटर के घाटे से पेट्रोल और 15 रुपये प्रति

लीटर घाटे से डीजल बेचा था. हालांकि अब कंपनी घाटे से उबर गई है. लेकिन माना जा रहा है

कि नुकसान की भरपाई करने के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं कम की जाएंगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -