HomeUncategorizedpensions plans:47 हजार के खातों से इस बार नहीं आएगी पेंशन, जानिए...

pensions plans:47 हजार के खातों से इस बार नहीं आएगी पेंशन, जानिए क्या है वजह

pensions plans:47 हजार के खातों से इस बार नहीं आएगी पेंशन, जानिए क्या है वजह

pensions plans: बुढ़ापा व बेसहारों को आर्थिक मदद के रूप में पेंशन मुहैया कराया जा रहा है,

ताकि दैनिक जरूरतों के लिए उन्हें हाथ न फैलाना पड़े। सरकारी ओर से पात्र को हर माह आर्थिक मदद मिल रही है।

इन पात्रों के हिस्से की रकम हड़पने के लिए कइयों अपात्रों ने भी सेंधमारी की।

जांच में सामने आए कारनामों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने खातों से आधार लिंक कराना अनिवार्य किया है।

जिले में 47429 पेंशनर्स(pensions plans) ने अभी तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे में इनकी मदद रुक जाएगी।

बहराइच जिले में 189801 लोगों का पंजीयन पेंशन(pensions plans) के लिए विभिन्न विभागों में है।

सर्वाधिक 88934 को वृद्धावस्था पेंशन (pensions plans) मिल रही है,

जो कि 60 साल की आयु से ऊपर के हैं। इनमें 19983 बुजुर्गों ने अभी तक अपना आधार लिंक नहीं कराया है।

दूसरे नंबर पर विधवा पेंशनधारक महिलाएं हैं। इनकी संख्या 80000 है।

इनमें 60000 का खाता आधार से लिंक हो गया है। 20000 खातों में आधार नहीं जुड़ पाया है।

जिले में 20867 दिव्यांग पेशनधारक हैं। इनमें 7446 खातों में आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है।

15 अक्टुबर को पेंशन की किश्त खातों में पहुंचेगी। यह रकम आधार लिंक खातों में जाएगी।

बिना आधार लिंक खातों की पेंशन रुकेगी। 15 से पहले आधार का

प्रमाणीकरण न होने वाले जरूरतमंद इमदाद की रकम से वंचित हो जाएंगे।

दीवाली पर्व होगा फीका

बहराइच जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर बताते हैं कि अक्टूबर में दीपावली पर्व है।

शासन पर्व से पहले पेंशन की रकम खातों में भेजने को लेकर लगातार आधार प्रमाणीकरण पर जोर दे रही है,

ताकि आर्थिक अभाव में किसी भी गरीब का पर्व फीका न रहे।

वे लोग प्रयास कर रहे हैं, कि 15 से पहले शत-प्रतिशत पेंशनर्स का खाते से आधार जुड़ जाए।

यहां करा सकते हैं आधार लिंक

जनसुविधा केंद्र पर

साइबर कैफे

ब्लॉक स्तर पर बीडीओ कार्यालय

डीएम कार्यालय कमरा नंबर 19 व 28 में

बहराइच जिले में विभागवार आंकड़ो पर एक नजर

पेंशन धारक कुल लाभार्थी आधार लिंक अवशेष

विधवा पेंशन: 80000      60000     20000

वृद्धा पेंशन:   88934      68951       19983

दिव्यांग पेंशन :20867    13421       7446

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -