HomeCrimeGovernment compensation:यूपी की सड़कों पर चलेगा विशेष अभियान, सीएम योगी के आदेश...

Government compensation:यूपी की सड़कों पर चलेगा विशेष अभियान, सीएम योगी के आदेश के बाद सख्‍त हुआ परिवहन विभाग

Government compensation:यूपी की सड़कों पर चलेगा विशेष अभियान, सीएम योगी के आदेश के बाद सख्‍त हुआ परिवहन विभाग

Government compensation:कानपुर ट्रैक्‍टर ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत और

20 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद सीएम योगी ने लोगों से ट्रैक्‍टर ट्रॉली का इस्‍तेमाल सिर्फ कृषि कार्यों

और माल ढुलाई के लिए करने की अपील की है। रविवार को उन्‍होंने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,

डीजीपी डीएस चौहान, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और कई अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

इस बैठक में यूपी में जनसहभागिता, जनसहयोग, जागरूकता और कड़े नियमों के जरिए

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की रणनीति बनी। बैठक के बाद कानपुर हादसे के घायलों का हाल जानने

पहुंचने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हैलट अस्‍पताल के बाहर मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा

कि जनसहभागिता, जनसहयोग, जागरूकता और कड़े नियमों के

माध्यम से इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि इसके लिए सड़क परिवहन विभाग, यातायात निदेशालय तक से लेकर

सभी जिम्मेदार विभागों को यथोचित प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज के सामने और चौराहों के साथ हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराया जाएगा। वाहनों चलाने वाले नियमों के तहत काम करेंगे तो

जन हानि को रोका जा सकता है। यह बड़ा मुद्दा है। इसमें सरकार के साथ जनता और

मीडिया का ज्वाइंट वेंचर जरूरी है। हम आह्वान करते हैं कि सरकार के इस कार्य में जन हानि को रोकने के लिए

आगे आएं और इस दिशा में काम करें। मुख्यमंत्री का इशारा था कि ट्रैक्टर ट्राली

या लोडर से सवारियां ढोना अत्यंत जोखिम भरा कार्य है, इस पर रोक लगाई जाए।

Government Compensation, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा

मुख्यमंत्री ने दोनों हादसों में मृत लोगों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया।

साथ ही सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की बात कही। लगभग आधा घंटा तक हैलट अस्पताल में ठहरने के

बाद मुख्यमंत्री कोरथा गांव की ओर रवाना हो गए जहां के 26 लोगों की दुर्घटना में मौत हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -