HomeUttar Pradeshएक सप्ताह में कुत्ते ने 17 लोगों को काटकर किया घायल, क्षेत्र...

एक सप्ताह में कुत्ते ने 17 लोगों को काटकर किया घायल, क्षेत्र में दहशत

एक सप्ताह में कुत्ते ने 17 लोगों को काटकर किया घायल, क्षेत्र में दहशत

रिपोर्ट:-प्रिंस विश्वकर्मा

Dog:  पिपरा बाजार,(कुशीनगर)स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा और सूरजनगर इलाके में इन दिनों एक कथित पागल कुत्ते का आतंक है। राह चलते लोगों और बाइक सवारों पर अचानक हमला कर कुत्ता उन्हें काटकर घायल कर दे रहा है। पिछले एक सप्ताह के भीतर 17 लोग इसके हमले का शिकार हो चुके हैं। घायलों को सीएचसी कोटवा और जिला अस्पताल में उपचार कराना पड़ा है। लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्रीय लोगों में दहशत व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार पिपरा, लीलाधर छपरा, खजुरिया और ढोरही गांव के आसपास कुत्ते का आतंक बना हुआ है। हमले में खिरकिया निवासी रामू (22),मन्नजय (25), रेनू (30),पडरौना निवासी सुनील (32),संजय (25), नौका टोला निवासी रामलन(30),प्रभावती (35), ओमप्रकाश (18),खड्डा निवासी मैनुद्दीन(30),सेराजुद्दीन (25),चखनी भोज छपरा निवासी पंकज (25),खोटही निवासी दुखी (26),विजय (31)तथा खजुरिया निवासी 13 वर्षीय खुशी सहित 17 लोग घायल हुए हैं।

सभी का अस्पतालों में उपचार कराया गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक,कुत्ता कुत्तो के झूंड के साथ चौराहे के आसपास मंडराता रहता है। जैसे ही कोई राहगीर या बाइक सवार वहां से गुजरता है, वह अचानक झपटकर हमला कर देता है।

इसके चलते लोग इस रास्ते से गुजरने में भी डरने लगे हैं।संतोष गुप्ता, रहमान, मेहरूद्दीन, मार्कंडेय गुप्ता, हलचल राय और जैकी शुक्ल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे संचालित मुर्गा और मछली की दुकानों के अवशेष पटरी पर फेंक दिए जाते हैं।

इससे वहां कुत्तों का झुंड जुटा रहता है। इसी बीच एक कुत्ता आक्रामक होकर लोगों पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कुत्ते को पकड़वाने और सड़क किनारे फेंके जा रहे मांस-मछली के अवशेषों पर रोक लगाने की मांग की है,ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -