HomeUttar Pradeshसड़क सुरक्षा से लेकर महिला सुरक्षा तक की डीएम-एसपी ने की समीक्षा,...

सड़क सुरक्षा से लेकर महिला सुरक्षा तक की डीएम-एसपी ने की समीक्षा, दिए निर्देश

सड़क सुरक्षा से लेकर महिला सुरक्षा तक की डीएम-एसपी ने की समीक्षा, दिए निर्देश

रिपोर्ट-पीके विश्वकर्मा

 ब्यूरो कार्यालय कुशीनगर।कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा बैठक की। इसमें सड़क सुरक्षा, ई-प्रासिक्यूशन एवं अभियोजन, मादक पदार्थों की रोकथाम (एनकोर्ड) तथा रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को संबंधित मामलों में तेजी लाने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।

डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों को दिए निर्देश 

डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।ई-प्रासिक्यूशन एवं अभियोजन पोर्टल की समीक्षा के दौरान मामलों की ऑनलाइन फीडिंग और न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति पर चर्चा हुई। महिलाओं, बच्चों और गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया।

लंबित आरोप-पत्र और अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में दाखिल करने तथा मुकदमों का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।एनकोर्ड की बैठक में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति बनाई गई। अधिकारियों को तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने को कहा गया।

वहीं रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। डीएम ने पात्र पीड़िताओं को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -